नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन सोने के दाम (Gold Price Today) में गिरावट देखी जा रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। सुबह 9.40 बजे एमसीएक्स पर सोने का दाम (Gold Rate in India) 370 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। हालांकि चांदी (Silver Price Today) की रफ्तार तेज होती हुई दिख रही है

कल चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई थी। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।

Gold Price Today: क्या है कीमत?

सुबह 9.43 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 113,292 रुपये चल रही है। इसमें 355 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 113290 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 113550 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है

Silver Price Today: कितनी हुई कीमत?

सुबह 9.44 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का दाम 134,139 रुपये चल रहा है। इसमें 137 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है। चांदी ने अब तक 133000 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 134444 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

अलग-अलग शहर में कीमत?

 

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹112,600 ₹133,900
जयपुर ₹112,640 ₹133,960
कानपुुर ₹112,690 ₹134,010
लखनऊ ₹112,690 ₹134,010
भोपाल ₹112,840 ₹134,150
इंदौर ₹112,840 ₹134,150
चंडीगढ़ ₹112,720 ₹134,010
रायपुर ₹112,670 ₹133,950

पटना में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 24 कैरेट सोने का दाम 112,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके साथ ही यहां चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 133,900 रुपये चल रही है।

इसके साथ ही सबसे महंगा सोना भोपाल और इंदौर में मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 112,840 रुपये दर्ज किया गया है। यहां आज चांदी भी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 134,150 रुपये दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में अभी 6 से 7 फीसदी तक करेक्शन आ सकती है।