जयपुर, 10 मार्च 2026 – इकोफ्यूजन और एटरनल हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर में एक यादगार और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 7 मार्च 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया और महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण तथा आत्मविश्वास पर विशेष जोर दिया गया।
समारोह में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, उद्यमियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, खेलकूद, ब्यूटी और अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से दिव्यांग पैरा एथलीट महिलाओं और बच्चियों को भी श्रद्धांजलि दी गई, जो अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और साहस से हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथियों में शामिल थीं:
- डॉ. वर्षा बुंदेले (प्लास्टिक सर्जन)
- डॉ. सोमयता सोमेन्द्र शर्मा (कार्डियोलॉजिस्ट)
- श्रीमती श्रीयलेखा शर्मा (जॉइंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स, राजस्थान)
- प्रोफेसर (डॉ.) रूही दहिया (वाइस चांसलर, जयोति विद्यापीठ वुमन्स यूनिवर्सिटी)
- श्रीमती सुमन बायदवाल (मिसेज इंडिया ग्लैम 2023)
- तमन्ना तलवार (मिस इंडिया ग्लैम 2025)
इन प्रमुख हस्तियों ने एक पैनल डिस्कशन में भाग लिया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, स्किन केयर, फिजियोथेरेपी और समग्र कल्याण के महत्व पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने सभी महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, आत्म-देखभाल और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इकोफ्यूजन की फाउंडर डॉ. पूनम धवन और मैनेजिंग डायरेक्टर नेहल धवन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, एटरनल हॉस्पिटल के डिप्टी जनरल मैनेजर आशीष खुंटेता और सिनियर एक्जीक्यूटिव उमाशंकर शर्मा का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इकोफ्यूजन और एटरनल हॉस्पिटल की टीम ने सभी इवेंट पार्टनर्स को भी साधुवाद दिया, जिनमें शामिल हैं:
- यशस्वी ज्वेलर्स
- मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स
- आईएस बुडानिया
- टीबीजेड ज्वेलर्स
- जयपुर न्यूज़
- जीटीवी मीडिया गोल्ड
- रामाज़ रिसोर्ट & कुर्तियाँ
- फिजियोजंक
- टेक्सोन डिजिटल कलर लैब
यह समारोह न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने का माध्यम बना, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश भी फैलाया। इकोफ्यूजन और एटरनल हॉस्पिटल जैसे संगठन लगातार महिलाओं के उत्थान और समाज में उनकी मजबूत भागीदारी के लिए प्रयासरत हैं।






