Explore

Search

July 26, 2026 5:56 pm

दादाभाई थारी चौखट पे आया हूं मैं हार के , लायक बना दे म्हानें – थारे दरबार के

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 

बांदीकुई । गीजगढ़ कस्बे के बावड़ी वाले बालाजी महाराज व दादाभाई के दरबार में शनिवार रात्रि विशाल भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में बालाजी महाराज के दादाभाई सरकार की आकर्षक झांकी भी सजाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत सिंगर मुकेश बंसल व सर्वेश्वर मुदगल नें मेरे लाडले गणेश प्यारे – प्यारे भोले बाबा के आंखो के तारे गणेश वंदना के साथ की । कथा व्यास मंजु माधवी ने दादाभाई थारी चौखट पे आया हूं मैं हार के , लायक बना दे म्हानें – थारे दरबार के – 2 , हार्योडा़ को साथी थाने – दुनिया बतावै है , देख ल्यो अठी न कानी – लाज म्हारी जावे है सहित एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी । सिंगर बल्ली भालपुर व जतन गुर्जर ने आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा – सुनले फरियाद मेरी आ मुझे दे किनारा – आसरा ऐक तेरा एक तेरा सहारा । जख्मी जग ने किया है घाव किसको दिखाऊ – कोई अपना नही है हाल किसको सुनाऊ , एक तुझपे ही बाबा जोर चलता है मेरा – आसरा ऐक तेरा एक तेरा सहारा , आंधिया चल रही है रात भी है तूफानी – बड़ा गहरा भंवर है और कश्ती पुरानी , आज मजबूर होके मेने तुझको पुकारा – आसरा ऐक तेरा एक तेरा सहारा सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर बालाजी महाराज व दादा भाई को जमकर रिझाया । कार्यक्रम में सभी भक्त नाचते – गाते नजर आए । पूरा पांडाल बालाजी महाराज व दादाभाई जयकारों से गुज उठा । इस दौरान मन्दिर कमेटी संरक्षक विनोद मुदगल , मन्दिर महन्त लाला भाई , राजस्थान ब्राह्मण महासभा दौसा युवा प्रकोष्ठ प्रचारमंत्री जलज कुमार तिवाडी़ , मनिष जी जयपुर , पप्पी मुदगल , मुन्ना पटेल , राकेश जांगिड़ , पंकज जोशी , टिंकल शर्मा , रवि सैनी सहित सभी भक्त मौजुद रहें ।

 

रिपोर्टर– घनश्याम प्रजापत

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

श्री देवनानी से श्री बोस मिले पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस ने किया राजस्थान विधानसभा का अवलोकन विधान मंडलो में सदन संचालन और नवाचारों पर दोनों अध्यक्षों की चर्चा

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर