जेडीए ने एक घंटे में जारी किए लीजहोल्ड पट्टे, अभियान के दौरान 3774 प्रकरणों का किया निस्तारण
डूंगरपुर। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राम किशोर खदाव के निर्देशन में राजकीय देवेन्द्र बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डूंगरपुर में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के योजनान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं की शिक्षाप्रद योजना प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला एवं साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य शिल्पा मीणा, वरिष्ठ अतिथि कालिका पेट्रोलिंग की हेड कॉस्टेबल हीना ने बालिकाओं को शक्ति सुरक्षा अभियान एवं राजकोज सिटीजन एप्लीकेशन के साथ आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी।
महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से पूजा माखीजा एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से जैमिनी जोशी ने केन्द्र के बारे में बताते हुए बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विधिक एवं सामाजिक रूप से मदद करने की बात कही। सुपरवाईजर ममता पाटीदार, कोमल परमार, सीमा पाटीदार एवं ज्योत्सना पूंजोत ने विभागीय योजना शिक्षा सेतु योजना, एवं लाड़ो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, महिलाओं की 181, पुलिस सहायता हेतु 100 एवं 112 के बारे में जानकारी दी इसी के साथ ही ब्लॉक सुपरवाईजर सुरेश चन्द्र पटेल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रों के माध्यम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह रोकथाम की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर उचित उत्तर देने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन अनुराधा रोत द्वारा किया गया तथा विद्यालय का समस्त स्टॉफ, महिला अधिकारिता की ग्राम साथिन एवं विद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।








