Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 5:52 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा को बड़ा नुकसान; सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे; 542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग, UP में कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में NDA 294 और I.N.D.I.A. 224 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है।

यूपी में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC को फायदा मिलता दिख रहा है। एमपी में भाजपा पिछला प्रदर्शन करती दिख रही है। कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है।

काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद EVM के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

लाइव अपडेट्स

यूपी: सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे

उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी 11428 वोटों से पीछे चल रही हैं। मेनका गांधी को अब तक 117320 वोट मिले हैं, जबकि सपा के रामभुअल निषाद को 128748 वोट मिले हैं।

कोलकाता में TMC कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

महाराष्ट्र: रावेर से NCP (SP) कैंडिडेट ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया

जलगांव के रावेर सीट से NCP (SP) कैंडिडेट श्रीराम पाटील ने आरोप लगाया कि जिन मशीनों की बैटरी 70 से 75 प्रतिशत है, उनमें हम आगे चल रहे है। जिन मशीनों की बैटरी में 99 प्रतिशत है वहां BJP की रक्षा खडसे आगे चल रही हैं। ऐसा क्यों? मैं इलेक्ट्रॉनिक्स का जानकार हूं, मुझे मशीनों पर शक है।

सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के आवास पर पहुंचीं

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा को 236 सीटें

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 12 बजे तक भाजपा को 236, कांग्रेस को 99, सपा को 34, टीएमसी को 30, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 14, शिवसेना यूटीबी को 11, एनसीपी शरद पवार को 8, राजद को 5 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 5 सीटें मिल रही हैं।

दिग्विजय बोले- 2 पोलिंग स्टेशन पर EVM मैच नहीं हुईं

बिहार: सारण से लालू की बेटी पीछे

बिहार की सारण सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से 3908 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक राजीव को 34579 और रोहिणी को 30671 वोट मिले हैं।

YouTuber Armaan Malik: दो शादियों के बाद अब तीसरी मैरिज करने जा रहे हैं Armaan Malik? इस लड़की पर आया यूट्यूबर का दिल

तेलंगाना में 17 सीटें: भाजपा 8, कांग्रेस 8 और एक पर AIMIM आगे

  • तेलंगाना की चेवल्ला सीट से बीजेपी कैंडिडेट कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी 33054 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने जी. रंजीत रेड्डी को मैदान में उतारा था। जी. रंजीत बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट दानम नागेंद्र 41087 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट जी. किशन रेड्डी आगे चल रहे हैं। दानम नागेंद्र बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की मल्काजगिरि सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सुनीता महेंद्र रेड्डी 109577 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट इटाला राजेंद्र आगे चल रहे हैं।
  • सुनीता महेंद्र रेड्डी बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
  • तेलंगाना की नागरकुरनूल सीट से बीजेपी कैंडिडेट भरत प्रसाद पोथुगंती 16403 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट डॉ.मल्लू रवि आगे चल रहे हैं। भरत प्रसाद पोथुगंती बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की जहीराबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट बीबी पाटिल 11991 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश कुमार शेतकर आगे चल रहे हैं। बीबी पाटिल बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की आदिलाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट गोडम नागेश 41317 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अथराम सुगुना पीछे चल रहे हैं। गोडम नागेश बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की महबूबाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट ए. सीताराम नाईक 1,87,475 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट बलराम नाइक पोरिका आगे चल रहे हैं। ए. सीताराम नाईक बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • NCP (शरद पवार) की प्रत्याशी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को 37031 वोट मिले हैं, जबकि अजित की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अब तक 45565 वोट मिल चुके हैं।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गडकरी को 115944 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को अब तक 82768 वोट मिले हैं।
  • महाराष्ट्र में एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।एनडीए: भाजपा 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है।महाविकास अघाड़ी: कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।
  • इंदौर में नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिले। सुबह 10.30 बजे तक नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारण की सीट रही जहां 45 हजार 637 वोट नोटा को मिले। तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट थी, जहां 41 हजार 667 वोट नोटा में गिरे थे।
  • हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनोत 32426 वोट से आगे हैं। कंगना को 243171 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को अब तक 210745 वोट मिले।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के मनोज तिवारी 31058 वोटों से आगे हैं। वहीं, पंजाब के खडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 50 हजार वोटों से आगे चल रहा है।
  • दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो की पूजा की। रुझानों में NDA को बहुमत मिलता देख कार्यकर्ता उत्साह में है।
  • ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री पीछे चल रहीं, भाजपा आगे
    • ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री सामंतसिंघार 1705 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी से प्रताप चंद्र सारंगी आगे चल रहे हैं। लेखाश्री सामंतसिंघार बीजेपी से पाला बदलकर इस बार बीजेडी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
    • उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से दानिश अली 3690 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडडेट कंवर सिंह तंवर पीछे चल रहे हैं।
    • दानिश अली बसपा से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
    • बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से अजय निषाद 20034 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बजेपी कैंडिडेट राज भूषण चौधरी आगे चल रहे हैं।
    • अजय निषाद बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
    • राजस्थान की कोटा सीट से प्रह्लाद गुंजाल 7325 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट ओम बिरला आगे चल रहे हैं।
    • प्रह्लाद गुंजाल बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
    • हैदराबाद से AIMIM प्रत्याशी असद्दुदीन ओवैसी 12443 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 107158 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को 94715 वोट मिले हैं।
    • अमेठी सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे हो गई हैं। उन्हें 29122 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने 43076 वोट हासिल किए हैं।
    • महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 13, कांग्रेस 9, शिवसेना (शिंदे) 9 शिवसेना (UBT) 7, NCP (शरद पवार) 7 और और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। वहीं चंद्रपुर में सुधीर मुंगंतीवार, अमरावती में नवनीत राणा और यवतमाल-वाशिम से राजश्री पाटिल पीछे चल रही हैं।
    • अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4 राउंड की काउंटिंग के बाद 33722 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अवधेश को 32938 वोट मिले हैं। वे सिर्फ 754 वोट से पीछे हैं।
    • आतंकी कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील और भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से 4083 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23286 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड को 19203 वोट मिले हैं।
    • चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 619 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 35,805 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
    • इलेक्शन कमीशन- 465 सीटों के रुझानों के मुताबिक भाजपा 216 सीटों पर और कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है। सपा 29 सीटों पर लीड कर रही है।
    • जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। वहीं हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।
    • यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 39, इंडी गठबंधन 39 और बसपा और अन्य 1-1 सीट पर बढ़त बनाई है।
    • तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने 18480 वोटों की बढ़त बना ली है। राहुल को 38761 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को 20281 वोट मिले हैं।
    • वाराणसी सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से 436 वोट से आगे हो गए हैं। मोदी को 28719 और अजय राय को 28283 वोट मिले हैं।
    • कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये रुझान दिखा रहे हैं कि मौजूदा पीएम पूर्व पीएम बनने वाले हैं। ये उनकी वैचारिक और राजनीतिक हार है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो सिर्फ ट्रेलर हैं।
    • यूपी की कन्नौज सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 38813 वोट लेकर 13569 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सांसद सुब्रत पाठक को 25244 वोट मिले हैं।
    • चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि 542 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पर वर्चुअली नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में हमारी टीमें मौजूद हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रति सेकेंड 2 लाख हिट आ रहे हैं। हम सब कुछ यहां से मैनेज कर रहे हैं। सभी रिटर्निंग अफसरों को कहा गया है कि वे पोलिंग एजेंट्स और कैंडिडेट्स को वोटिंग सेंटर में आने दें और बैठने दें, ताकि काउंटिंग की प्रक्रिया ट्रांसपेरेंसी से हो।
    • यूपी की पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद आगे
      • उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
      • बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रितेश पांडे उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर सीट से आगे चल रहे हैं।
      • TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तापस रॉय पश्चिम बंगाल की कोलकाता उत्तर सीट पर आगे चल रहे हैं।
      • पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह पीछे चल रहे है। वे TMC से बीजेपी में शामिल हुए थे।
      • असम की नगांव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेश बोरा आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
      • यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 34, इंडी गठबंधन 43 और 2 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर बसपा आगे चल रही है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं।
      • जम्मू सीट पर भाजपा 13029 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अनंतनाग-राजौरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी 30513 वोटों से आगे है। बारामूला में राशिद खान 3857 वोटों से आगे हैं। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 5157 वोटों से और उधमपुर में भाजपा 5244 वोटों से आगे हैं।
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर