auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify
покердом
royal reels
eecaac2018.org
fibrproject.org
gloriaperezsalmeron.org
spicybet.com.br
tigrinho.br.com

Explore

Search

September 24, 2025 2:05 pm

सावधान! दिल्ली-एनसीआर समेत इन इलाकों में अलर्ट…….’कड़ाके की ठंड में होने वाली है बारिश…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ठंड का सितम लगातार जारी है। शनिवार सुबह भी उत्तर भारत के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। कड़ाके की ठंडी से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर को लेकर तो मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है। इसने गरज के साथ हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में सर्दी का प्रकोप और ज्यादा बढ़ सकता है। ठंडी हवाएं पहले से कहीं अधिक गलन पैदा कर सकती हैं। विभाग ने कहा कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, आज दोपहर में हल्की धूप खिल सकती है जो काफी हद तक राहत वाली खबर है।

Orange Peel For Skin: संतरे के छिलके डबल हो जाएगा त्वचा का निखार!

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसीत हो रहा है, जो अब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बना हुआ है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और 12 से 14 जनवरी तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 13 जनवरी को अलग-अलग हिस्सों पर तूफान या फिर गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में मौसम शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। 11, 15 और 16 जनवरी को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी यही स्थिति बनी रह सकती है। रिपोर्ट में कहा गया कि गुरुवार देर रात रायलसीमा के मैदानी इलाके कलिंगपट्टनम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिमाचल में कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार जारी शीतलहर व घना कोहरा के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ऊना, हमीरपुर, मंडी और बरठीं में शीतलहर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बिलासपुर, ऊना, मंडी व देहरागोपीपुर में घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊना में कड़कड़ाती ठंड के कारण सुबह लोग घरों में दुबके रहे। दुकानदार भी दुकानों के आसपास अलाव का सहारा लिया। राज्य के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस व तीन जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। 12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी। निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, बर्फबारी की संभावना

कश्मीर घाटी में आज भी ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। आसमान साफ ​​रहने के कारण कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ ​​रहा। दिन में तेज धूप निकली, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.4 डिग्री नीचे से थोड़ा अधिक है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 9.6 डिग्री तापमान से अधिक है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है। कश्मीर इस समय चिल्ला-ए-कलां की चपेट में है, जो सर्दी के मौसम की सबसे ठंड वाली अवधि होती है।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login
1win
1win
1win
1win.br.com
bourlandcivilwar.com
bsl.community
demeta-solutions.com
docwilloughbys.com