Bank Holiday: कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। देश में सोमवार 23 सितंबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि RBI ने सोमवार की छुट्टी क्यों दी है। सोमवार को देश के सभी राज्यो में बैंक बंद नहीं होंगे। सिर्फ कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी। यदि आपके पास बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं। अपने एरिया की ब्रांच में बात करके ही बैंक जाकर काम निपटाएं।
23 सितंबर 2024 सोमवार को बंद रहेंगे बैंक
जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है। महाराजा हरि सिंह जम्मू और कश्मीर के अंतिम शासक थे, और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह दिन खास तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी।
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
22 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर (सोमवार): महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन; जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर में छुट्टी के बचे हैं इतने दिन
28 सितंबर (चौथा शनिवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
RBI – सितंबर में छुट्टियों की लिस्ट
| सितंबर 2024 | 23 |
|---|---|
| अगरतला | |
| अहमदाबाद | |
| आईजॉल | |
| इंफाल | |
| ईटानगर | |
| कानपुर | |
| कोच्ची | |
| कोलकाता | |
| कोहिमा | |
| गंगटोक | |
| गुवाहाटी | |
| चंडीगढ़ | |
| चेन्नै | |
| जम्मू | • |
| जयपुर | |
| तिरुवनंतपुरम | |
| देहरादून | |
| नई दिल्ली | |
| नागपुर | |
| पटना | |
| पणजी | |
| बंगलूर | |
| बेलापुर | |
| भुवनेश्वर | |
| भोपाल | |
| मुंबई | |
| रांची | |
| रायपुर | |
| लखनऊ | |
| श्रीनगर | • |
| शिमला | |
| शिलांग | |
| हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश | |
| हैदराबाद – तेलंगाना |
| छुट्टी का कारण | तारीख (सितंबर महीना) |
|---|---|
| महाराजा हरि सिंह जी जयंती | 23 |






