जयपुर, 28 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। घोषित परिणामों के अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के 15, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 5 तथा भारतीय जनता पार्टी के 2 प्रत्याशी उपप्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। आंधी एवं शाहपुरा पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि शेष 20 पंचायत समितियों में मतदान के माध्यम से निर्वाचन हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आंधी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस के रतन लाल गुर्जर तथा शाहपुरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के गणपत राम यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। अमरसर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के शुभम यादव 8 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से निर्वाचित हुए। आमेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस के बाबूलाल मीणा 17 मत प्राप्त कर 14 मतों के अंतर से तथा बस्सी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस के बाबूलाल शर्मा 21 मत प्राप्त कर 17 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।
उन्होंने बताया कि चाकसू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस की सीता देवी 10 मत प्राप्त कर 3 मतों के अंतर से, चौमूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11 से भाजपा की माया देवी 14 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से तथा दूदू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के अन्नू चौहान 8 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से निर्वाचित हुए। गोविंदगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस के विकास कुमार पिंगोलिया 12 मत प्राप्त कर 6 मतों के अंतर से तथा जालसू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कालूराम मीणा 6 मत प्राप्त कर 2 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जमवारामगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस के ओमप्रकाश मीणा 18 मत प्राप्त कर 13 मतों के अंतर से, झोटवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस के मुकेश कुमार बालोटिया 9 मत प्राप्त कर 3 मतों के अंतर से तथा जोबनेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के वीरेन्द्र कुमार कुमावत 13 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए। किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस के कुलदीप सिंह यादव 12 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से तथा कोटखावदा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस के रमेश 11 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।
उन्होंने बताया कि माधोराजपुरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस के राधेश्याम 10 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से, मौजमाबाद पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मंसा चौधरी 11 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से तथा फागी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के कंवरपाल 10 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए। रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राजपाल सुंडा 8 मत प्राप्त कर 2 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सांभरलेक पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से भाजपा के लालचंद वर्मा 9 मत प्राप्त कर 4 मतों के अंतर से, सांगानेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की पूजा 8 मत प्राप्त कर 4 मतों के अंतर से तथा तूंगा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस की रेनू 11 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से निर्वाचित हुईं।





