Explore

Search

November 28, 2026 2:14 pm

संवैधानिक जागरूकता कार्यशाला  का आयोजन 29 नवम्बर को,पूर्व डीजीपी होंगे शामिल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। सेंटर फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीकर सेक्शन संस्था द्वारा रविवार 29 नवंबर 2026 को संवैधानिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संवैधानिक रूप से जागरूक बनाना है। कार्यशाला संवैधानिक अधिकारों ,कर्तव्यों और कानूनों की जानकारी से संबंधित होगी । जिसका आयोजन झालाना ऑफिसर इंस्टिट्यूट जयपुर में 11- 3 बजें किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी राजस्थान पुलिस रवि प्रकाश मेहरडा होंगे ।

कार्यक्रम का आयोजन सीमा हिंगोनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा  सिईडब्लयूएस संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में राकेश बैरवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर ,डॉ. आशा परमार जोधपुर , पुलिस इंस्पेक्टर इंद्राज मोरदिया ,एडवोकेट प्रवीण बौद्ध होंगे। कार्यक्रम संचालक दीप्ति गोरा इंस्पेक्टर जोधपुर आयुक्तालय द्वारा किया जायेगा।

 ये रहेगा कार्यक्रम-

इस दौरान सिईडब्लयूएस निशुल्क पाठ शाला के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं  विशिष्ट अतिथि नितिन परिव्राजक का काव्य पाठ होगा । कार्यक्रम में राजस्थान व बाहरी राज्यों से भी लोगों की उपस्थिति रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर