Explore

Search

November 27, 2026 6:54 pm

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो अटकेंगे कई काम, DL-RC ब्लैकलिस्ट होने से लेकर गाड़ी जब्ती तक का नियम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के बाद ई-चालान को नजरअंदाज करना वाहन मालिकों के लिए भारी पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने ई-चालान के भुगतान और निपटारे को लेकर नए नियम लागू किए हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी लंबित ट्रैफिक चालानों की वसूली को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अब चालान का भुगतान नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से जुड़ी कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कुछ मामलों में वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

45 दिन में भरना होगा चालान या करना होगा चैलेंज

केंद्रीय मोटर वाहन (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 के तहत चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर वाहन चालक को या तो जुर्माना भरना होगा या निर्धारित प्रक्रिया के तहत चालान को चुनौती देनी होगी। यदि व्यक्ति तय समय में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो चालान को स्वीकार किया हुआ माना जा सकता है। इसके बाद भुगतान के लिए अतिरिक्त समय भी निर्धारित किया गया है।

DL और RC से जुड़े काम हो सकते हैं बंद

नए नियमों के अनुसार, चालान का भुगतान लंबित रहने पर संबंधित व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुड़े आवेदन रोके जा सकते हैं। इसमें RC का नवीनीकरण, डुप्लीकेट RC, वाहन के मालिकाना हक का हस्तांतरण और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। भुगतान होने तक वाहन को पोर्टल पर ‘Not to be Transacted’ के रूप में चिह्नित किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

28 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने लंबित ई-चालानों की वसूली को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि जिन वाहनों पर ट्रैफिक चालान बकाया हैं, उनकी Parivahan पोर्टल पर ब्लैकलिस्टिंग की जाए। ऐसे वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, PUC और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सेवाएं भी रोकी जा सकती हैं। बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

गाड़ी जब्त करने की भी हो सकती है कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि जांच के दौरान यदि किसी वाहन पर जारी ई-चालान का पालन नहीं किया गया है, तो संबंधित अधिकारी वाहन जब्त करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। यह कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और अदालत के आदेशों के अधीन होगी।

वाहन चालक क्या करें?

वाहन मालिकों को अपने नाम या गाड़ी के नंबर पर जारी चालानों की स्थिति जांचते रहना चाहिए। अगर चालान गलत है तो निर्धारित समय में उसे चुनौती दें। वहीं, सही चालान का समय पर भुगतान करें, ताकि DL, RC और वाहन से जुड़ी जरूरी सेवाओं में परेशानी न हो।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर