Explore

Search

November 27, 2026 12:27 pm

1 दिसंबर से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर, बैंकिंग, LPG और गाड़ियों से जुड़े होंगे बड़े बदलाव

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और 1 दिसंबर 2026 से नए महीने की शुरुआत के साथ देश में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब, घर के बजट, बैंकिंग और कारोबार पर पड़ सकता है। LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा से लेकर SBI क्रेडिट कार्ड के चार्ज और टाटा मोटर्स की कारों की कीमतों तक कई बड़े बदलाव लागू होंगे। इसके अलावा SEBI और GST से जुड़े नियमों में भी संशोधन होने जा रहा है।

आइए जानते हैं 1 दिसंबर से लागू होने वाले इन 5 बड़े बदलावों के बारे में।

1. LPG सिलेंडर और ATF की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को भी नए रेट जारी हो सकते हैं। इसके अलावा हवाई ईंधन यानी ATF की कीमतों में भी बदलाव संभव है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होगा या सस्ता, इसकी पुष्टि नए रेट जारी होने के बाद ही होगी।

2. SBI क्रेडिट कार्ड पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 दिसंबर से नया नियम लागू होगा। इसके तहत 30 हजार रुपये से ज्यादा के पात्र ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी चार्ज लगेगा। वहीं, एक बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल खर्च 50 हजार रुपये से अधिक होने पर कुल पात्र फ्यूल खर्च पर 1 फीसदी फीस देनी होगी।

3. टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी

अगर आप टाटा मोटर्स की कार या SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कंपनी 1 दिसंबर से अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। इसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव होगा।

4. SEBI के कमोडिटी ट्रेडिंग नियम बदलेंगे

कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करने वालों के लिए भी 1 दिसंबर से नया मार्जिन ढांचा लागू होगा। इसके तहत कमोडिटी में कीमतों के उतार-चढ़ाव के आधार पर शुरुआती मार्जिन तय किया जाएगा। अलग-अलग श्रेणियों के लिए 6 फीसदी, 8 फीसदी और 10 फीसदी मार्जिन का प्रावधान किया गया है। इससे ट्रेडर्स को अपने निवेश और ट्रेडिंग की योजना नए नियमों के अनुसार बनानी होगी।

5. GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की प्रक्रिया बदलेगी

GST से जुड़े कारोबारियों के लिए भी दिसंबर की पहली तारीख अहम होगी। नए नियम के तहत GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। पात्र आवेदनों को GST कॉमन पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्रोसेस किया जा सकेगा। वहीं, जिन कारोबारियों के रिटर्न लंबित हैं या टैक्स और अन्य बकाया रकम बाकी है, उनके आवेदनों की संबंधित अधिकारी जांच करेंगे।

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

1 दिसंबर से लागू होने वाले इन बदलावों का असर अलग-अलग वर्गों पर पड़ेगा। जहां LPG की नई कीमतों का असर घर के बजट पर हो सकता है, वहीं SBI कार्ड इस्तेमाल करने वालों को कुछ बड़े ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को भी बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नए महीने की शुरुआत से पहले इन बदलावों की जानकारी रखना जरूरी है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर