Explore

Search

November 25, 2026 7:13 pm

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसे में 3 युवकों की मौत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहरोड़ के दहमी पुलिया के पास एक कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे।

दहमी पुलिया के पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। कार में पांच युवक सवार थे और वे भगवाड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होकर भुंडनवाड़ा कलां लौट रहे थे। इसी दौरान दहमी पुलिया के पास आगे चल रहे डंपर के अचानक रुकने से पीछे आ रही कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तीन युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में देवेंद्र कुमार (24), हेमंत कुमार (25) और हरीश कुमार (27) की मौत हो गई। शुरुआती उपचार के दौरान देवेंद्र और हेमंत को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हरीश को अलवर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

कार में सवार हर्ष कुमार और साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

चचेरे भाइयों की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे युवक

परिजनों के अनुसार, पांचों युवक भगवाड़ी गांव में अपने चचेरे भाइयों की शादी में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय यह हादसा हो गया। कुछ देर पहले तक शादी की खुशियों में शामिल रहे परिवारों को इस दुर्घटना की खबर से गहरा सदमा पहुंचा।

पुलिस ने डंपर जब्त कर शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है। परिजनों ने डंपर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर