Explore

Search

November 12, 2026 6:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान में 1600 करोड़ से बनेगा 86 KM लंबा सुपर एक्सप्रेस हाईवे, 55 गांवों की जमीन के बदलेंगे भाव

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Rajasthan Super Express Highway : राजस्थान के सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूती मिल रही है। एक दूसरे जिलों को जोड़ने के साथ अन्य राज्यों की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए एनएचएआई द्वारा राजस्थान को नए एक्सप्रेस वे की सौगात दी जा रही है। नए एक्सप्रेस वे बनने के बाद जहां शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए रास्ते खुलने वाले है और इन एक्सप्रेस वे के किनारों पर भविष्य में इंडस्ट्री हब बनाने की तैयारी की जा रही है।

एनएचएआई द्वारा 1600 करोड़ रुपये की लागत से का पनियाला से बड़ौदामेव तक नया सुपर एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण किया जाएगा। 86 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस हाईवे तीन जिलों के 55 गांवों से की जमीन से होकर निकलेगा। इसके लिए एनएचएआई द्वारा भूमि अधिग्रहण का काम किया जा चुका है।

अब इस एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के बाद जमीन आसमान को छूने वाली है, क्योंकि इस एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के बाद इन गांवों की सीधी कनेक्विविटी दूसरे जिलों के साथ शहरों के साथ हो जाएगी और यहां विकास के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि एक्सप्रेस हाईवे के निकलने की सूचना के साथ ही इन क्षेत्र में जमीन के रेटों में उछाल आया है, लेकिन इसके पूरा होने के बाद यहां पर नए प्रोजेक्ट की स्थापना के बाद जमीन के भाव में उछाल आना लाजिमी है।

ऐसे में जमीन मालिक इस एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के बाद मालामाल होने वाले है। एक्सप्रेस हाईवे के लिए 1748 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। एक्सप्रेस हाईवे का 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि इस एक्सप्रेस हाईवे की शुरुआत की डेडलाइन मार्च 2027 रखी गई है।

इन जिलों की जमीन से निकल रहा नया एक्सप्रेस हाईवे

एनएचएआई द्वारा बनाया जा रहा 86 किलोमीटर लंबा पनियाला से बड़ौदामेव एक्सप्रेस हाईवे तीन जिलों की जमीन से निकाला जा रहा है। एक्सप्रेस हाईवे सोड़ावास और मुंडावर उपखंड सहित तीन जिलों के 55 गांवों की जमीन से होकर निकाला गया है। एक्सप्रेस हाईवे से कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल तिजारा और अलवर जिले की जनता को सीधा लाभ मिलने वाला है और इनकी जमीन के रेट उछलने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने वाले है।

इस हाईवे का सीधे तौर पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी हो जाएगी। पनियाला से बड़ौदामेव एक्सप्रेस हाईवे को छह लेन बनाया जा रहा है। बड़ौदामेव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी होने के साथ इसका जुड़ाव अंबाला ग्रीनफील्ड हाईवे और जयपुर-दिल्ली राजमार्ग हो जाएगा। इसको नीमकाथाना बाईपास से जोड़ने की भी योजना है। इस हाईवे में तीन जिलों के 55 गांवों की जमीन ली गई है, जिसमें कोटपूतली के 2, बानसूर के 15, मुंडावर के 9, किशनगढ़बास के 2, अलवर के 16, रामगढ़ के 9, लक्ष्मणगढ़ के 2 गांव शामिल हैं।

हाईवे पर चढ़ पाएंगे अलवर के वाहन

दिल्ली-मुंबई व दिल्ली-जयपुर दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए पनियाला हाईवे बनाया जा रहा है। यह हाईवे 86 किमी लंबा बनाया जाना है, जो शीतल से पनियाला निकलेगा और वहां से नारनौल होते हुए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के मार्गों को जोड़ेगा। शीतल के पास एनएचएआइ को 4 किमी मार्ग का चौड़ीकरण करना है। इसका कुछ कार्य अधूरा है। जहां-जहां इंटरचेंज बनने हैं, वहां भी काम धीमा चल रहा है। अलवर के वाहनों को गाजूकी व शीतल के जरिए इस मार्ग पर चढ़ने का मौका मिलेगा।

पनियाला से बड़ौदामेव एक्सप्रेस हाईवे पर यहां बनेंगे इंटरचेंज

पनियाला से बड़ौदामेव तक नया सुपर एक्सप्रेस हाईवे पर इंटरचेंज की जगह निर्धारित कर ली गई है। इसमें गाजूकी के अलावा शीतल, अलवर-रामगढ़ रोड, लाडपुर के पास, पनियाला मोड़, जुगरावर, खैरथल मातोर के पास इंटरचेंज होगा। गाजूकी के पास जलेबी चौक बनेगा, जिसका आकार करीब 20 हेक्टेयर जितना होगा।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर