Explore

Search

November 11, 2026 5:47 pm

साइबर फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट से परेशान महिला की आत्महत्या: झालावाड़ पुलिस ने बिहार से अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 बालक-बालिका निरुद्ध

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

साइबर फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी और ब्लैकमेलिंग से आहत महिला की आत्महत्या का खुलासा
करते हुए पुलिस ने बिहार से अंतरराज्यीय गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार, 03 बालक- बालिकाएं निरुद्ध करने में सफलता मिली इसमें बिहार के सहरसा, मधेपुरा और खगडिया जिला पुलिस के विशेष सहयोग से मिली कामयाबी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सुभाष कॉलोनी झालावाड निवासी 56 वर्षीय मधुबाला ठाकुर द्वारा अज्ञात साइबर ठगों के सुनियोजित जाल, लगातार अवैध वसूली और गंभीर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली गई थी। पुलिस थाना कोतवाली में आत्महत्या के लिये उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। झालावाड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। पुलिस की अनुसंधान टीम के द्वारा प्रकरण के तकनीकी तथ्यों के किए गये विश्लेषण व प्राप्त डाटा के आधार प्रकरण के तार बिहार के जुड़े होना पाए गए। प्रकरण के साक्ष्यों के आधार पर जबरन वसुली, धोखाधडी तथा आईटी एक्ट की धाराएं जोडी गयी।जिले की तीन टीम हरिसिंह थानाधिकारी बकानी, मोहनलाल थानाधिकारी रायपुर व रोहित कुमार थानाधिकारी मण्डावर के नेतृत्व में विशेष टीमों को तुरंत बिहार रवाना किया गया।
बिहार पुलिस का विशेष सहयोग से आरोपियो की गिरफ्तारी :- इस अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तारी में बिहार पुलिस का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा।पुलिस टीमों ने बिहार के सहरसा, मधेपुरा व खगडिया जिला पुलिस के विशेष सहयोग से व सहायता से सहरसा और मधेपुरा जिलों में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर दिनांक 06.11.2026 को मास्टरमाइंड सहित गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपराध में संलिप्त 03 विधि से संघर्षरत बालक बालिकाओं को निरुद्ध किया। आरोपियों को कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ट्रांजिट रिमाण्ड पर झालावाड़ लाया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विधि से संघर्षरत 03 बालक-बालिकाओं को बाल संम्प्रेषण गृह झालावाड में दाखिल करवाया गया जबकि 06 आरोपीगण 3 दिवस की पुलिस अभिरक्षा में चल रहे है जिनसें प्रकरण के सम्बन्ध में आगामी अनुसंधान किया जा रहा।


 

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर