Explore

Search

November 11, 2026 12:40 pm

IPL में बड़ा ट्रेड: हार्दिक पंजाब तो अर्शदीप मुंबई जाएंगे, दोनों की सैलरी बरकरार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

IPL में बड़े ट्रेड की खबर सामने आई है। हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की टीमें बदलने के बावजूद उनकी IPL फीस में कोई बदलाव नहीं होगा। हार्दिक को पंजाब किंग्स में भी 16.35 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस में 18 करोड़ रुपए की सैलरी मिलेगी।

हार्दिक मुंबई के लिए 10 सीजन खेले

हार्दिक पंड्या ने 2015 से 2021 तक लगातार सात सीजन और 2024 से 2026 तक तीन सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेले। इस दौरान वे 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। बताया जा रहा है कि IPL 2026 के बाद हार्दिक खुद मुंबई की टीम छोड़ना चाहते थे।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन रहा उतार-चढ़ाव भरा

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश डील के जरिए टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तानी सौंपी गई। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच बार IPL चैंपियन बनी थी।

हालांकि, हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम 2024 में आखिरी स्थान पर रही, 2025 में प्लेऑफ तक पहुंची, जबकि 2026 में नौवें स्थान पर रही।

वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर हार्दिक का रिकॉर्ड शानदार रहा। उनकी कप्तानी में गुजरात ने 31 मैच खेले, जिनमें 22 में जीत और 9 में हार मिली।

पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी टीम से खेलेंगे अर्शदीप

अर्शदीप सिंह ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अब तक 96 IPL मैचों में 111 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.18 रही।

पंजाब किंग्स के पास भारतीय तेज गेंदबाजों के रूप में यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाक भी मौजूद हैं। अब अर्शदीप के मुंबई इंडियंस में जाने से टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर