Explore

Search

November 11, 2026 11:34 am

15 साल की शादी टूटने पर माही का छलका दर्द, तलाक पर कमेंट करने वाले लव गिल पर भड़कीं

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने गेम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि माही अपने आंसू नहीं रोक पाईं और लव पर जमकर बरसीं।

तलाक का जिक्र सुन भड़कीं माही विज

दरअसल, बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क के दौरान माही विज और लव गिल के बीच विवाद शुरू हुआ। माही ने पहले लव को ‘होम ब्रेकर’ कहा था, जिस पर लव ने नाराजगी जाहिर की। इस बहस में आम्रपाली दुबे और यंग DSA ने भी लव का साथ दिया।

बात तब और बिगड़ गई जब लव ने माही की निजी जिंदगी और उनके तलाक का जिक्र बहस के बीच कर दिया। यह सुनकर माही अपना आपा खो बैठीं। वह रोते हुए लव से कहने लगीं कि उनकी निजी जिंदगी को इस विवाद में न घसीटा जाए।

‘मेरी पर्सनल लाइफ से दूर रहो…’

लव की टिप्पणी से नाराज माही ने गुस्से में कहा, ‘मेरी पर्सनल लाइफ से दूर रहो। मेरी निजी जिंदगी और तलाक पर बात करने की हिम्मत मत करना। मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना। काटकर रख दूंगी यहीं पर।’

इस दौरान माही काफी भावुक नजर आईं। वहीं, यंग DSA ने भी माही के ‘होम ब्रेकर’ वाले बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी लड़की को नेशनल टेलीविजन पर इस तरह का नाम देना गलत है।

जय भानुशाली से टूट चुका है 15 साल का रिश्ता

माही विज और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में शामिल रहे हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि, साल 2026 में दोनों का रिश्ता तलाक के साथ खत्म हो गया। उनकी एक बेटी तारा भी है।

शो में जय और तलाक का जिक्र आते ही माही भावुक हो गईं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस पूरे विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर