Explore

Search

November 5, 2026 8:43 pm

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना हुआ महंगा, 1.45 लाख के पार पहुंचे दाम, जानें जयपुर सहित प्रमुख शहरों के भाव

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली । धनतेरस और दिवाली के पावन त्योहार से ठीक पहले सोना खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को थोड़ा झटका लग सकता है। बीते दो दिनों में सोने की कीमतों में आई तेजी के बाद 10 ग्राम सोने का भाव 1.39 लाख से उछलकर 1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। धनतेरस और दिवाली के अवसर पर बाजार में गहनों, सिक्कों और बार की बढ़ती मांग का असर सीधा कीमतों पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वर्तमान में सोने का भाव अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (पीक) से करीब 55,000 नीचे कारोबार कर रहा है।

गुरुवार 5 नवंबर को 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत में 1,780 की मजबूती दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1.45 लाख के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण भी वैश्विक सर्राफा बाजार प्रभावित हो रहा है। जानकारों के अनुसार, अगर अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी होती है तो सोने जैसी संपत्तियों पर दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को कोई नियमित ब्याज नहीं मिलता।

धनतेरस 6 नवंबर और दिवाली 8 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। इन शुभ अवसरों पर सोने की खरीदारी करना समृद्धिकारक माना जाता है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है। 5 नवंबर 2026 को देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की दरें इस प्रकार हैं:

  • जयपुर में सोने का ताजा भाव:24 कैरेट सोने का भाव — 1,46,170 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,990 प्रति 10 ग्राम

  • दिल्ली में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,550 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,343 प्रति 10 ग्राम

  • यूपी में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,950 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,400 प्रति 10 ग्राम

  • बिहार में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,650 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,430 प्रति 10 ग्राम

  • मुंबई में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,440 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,820 प्रति 10 ग्राम

  • बेंगलुरु में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,650 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,013 प्रति 10 ग्राम

  • कोलकाता में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,250 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,646 प्रति 10 ग्राम

  • हैदराबाद में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,660 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,022 प्रति 10 ग्राम

  • चेन्नई में सोने का ताजा भाव: 24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,840 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,187 प्रति 10 ग्राम

सोना खरीदते समय रखें ध्यान: बाजार में 24, 22 और 18 कैरेट शुद्धता के सोने की अलग-अलग दरें तय होती हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध (99.9%) माना जाता है, जबकि आभूषण बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट (91.6%) सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 18 कैरेट सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण अधिक होता है। धनतेरस पर आभूषण या सिक्के खरीदते समय भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क और 6 अंकों का HUID नंबर जरूर जांच लें। इसके अलावा दुकानदार से मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी का विवरण भी लें।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर