Explore

Search

September 25, 2026 9:20 pm

कल का मौसम 26 सितंबर: 18 घंटे के अंदर 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कल का मौसम 26 सितंबर 2026: मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 26 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी के चलते कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। तेज आंधी का प्रहार जिन राज्यों पर होगा उनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। 3 से अधिक राज्यों में ओले गिर सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में तूफानी हवा और बिजली गिर सकती है। भारी बारिश के कारण समुद्री किनारों से मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रहार से तेज हवाएं पूर्वी भारत के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना गहन अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 07 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 26 सितंबर की शाम तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 26 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम जिलावार भी मौसम का हाल बता रहे हैं…

देश के 17 राज्यों में प्रचंड बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 26 सितंबर को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली(26 सितंबर- मध्यम बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 26 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है । वहीं, दिल्ली में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

यूपी(26 सितंबर-बारिश-सतही हवा का अलर्ट): रामपुर, बरेली, पीलीभीत, खेरी, श्राावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कानपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, गोंडा, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बस्ती, लखनऊ, कांशीराम नगर, बुलंदशहर, ऐटा, कन्नौज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर और गोरखपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार (26 सितंबर- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, रोहतास, नवादा, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड (26-27 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने की संभावना है।। वहीं, रांची में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (26 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, चमोली, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं देहरादून में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल (26-27 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): बिलासपुर, ऊना, शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सोलन, कुल्लू और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेा तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर (26 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): उधमपुर, गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

शहर अधिकतम तापमान (26 सितंबर) न्यूनतम तापमान (26 सितंबर)
दिल्ली 32°C 23°C
मुंबई 32°C 27°C
चेन्नई 34°C 27°C
कोलकाता 32°C 26°C
लखनऊ 24°C 22°C
पटना 28°C 25°C
रांची 26°C 22°C
भोपाल 29°C 22°C
जयपुर 33°C 23°C
शिमला 23°C 15°C
नैनीताल 17°C 16°C

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम बंगाल(26 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, उत्तर दिनाजपुर, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, बीरभूम, दार्जिलिंग, दुर्गापुर, और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (26 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कपूरथला, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, फिरोजपुर, संगरूर, मलेरकोटला, मनसा, मोगा और रूपनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (26 सितंबर-भारी बारिश की संभावना): जयपुर, उदयपुर, बारां, चुरू, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर, अलवर और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (26 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): टीकमगढ़, छतरपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सिवनी, हर्दा, बेतुल, मांडला, विदिशा, सागर, दमोह, अनूपपुर, भोपाल, होशंगाबाद, विदिशा, खंडवा और देवास में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर