Explore

Search

September 23, 2026 2:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जयपुर में मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुरा स्थित बालाजी मार्केट में मंगलवार रात मर्सिडीज कंपनी के एक वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वर्कशॉप में खड़ी करीब 8 लग्जरी कारें, एक्सेसरीज और महंगे स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग का धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।

क्या हुआ?

सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के सीतापुरा बालाजी मार्केट में स्थित मर्सिडीज वर्कशॉप में मंगलवार देर रात आग भड़क उठी। हादसे के समय वर्कशॉप में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं। आग तेजी से फैलने के कारण कई अन्य गाड़ियों के भी चपेट में आने का खतरा था, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने समय रहते कई कारों को बाहर निकाल लिया।

दमकल की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 10 दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी काट दी गई।

कोई जनहानि नहीं

इस हादसे में किसी तरह की जनहानि या चोट की खबर नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

सांगानेर सदर थाने के एसएचओ ने बताया कि कई वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचा जा सका।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर