Explore

Search

August 31, 2026 1:13 pm

जयपुर नगर निगम चुनाव में BJP ने खोले पत्ते! वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल समेत 8 मुस्लिम चेहरों को मौका

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

\

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड नंबर 110 से प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेला है। साथ ही सामाजिक समीकरण साधते हुए 8 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट देकर मौका दिया गया है।

भाजपा की इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा ज्योति खंडेलवाल को लेकर हो रही है। ज्योति खंडेलवाल पहले कांग्रेस की नेता रहीं और जयपुर की पहली महिला महापौर बनी थीं। अक्टूबर 2023 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब पार्टी ने उन्हें किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 110 (अनारक्षित महिला) से पार्षद का टिकट दिया है। महापौर की सीट इस बार अनारक्षित है, इसलिए अगर भाजपा का बोर्ड बनता है तो ज्योति खंडेलवाल के सामने दोबारा महापौर बनने का मौका भी हो सकता है।

टिकट मिलने के बाद ज्योति खंडेलवाल ने कहा, “पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी। वार्ड के विकास के लिए निवासियों के साथ मिलकर काम करूंगी।”

इसके अलावा भाजपा ने निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट काट दिया है। उनकी जगह वार्ड 112 से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल को वार्ड 121 से मौका मिला है। पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत को भी टिकट दिया गया है।

8 मुस्लिम चेहरों पर दांव

पार्टी ने कुल 150 वार्डों में लगभग 5.3 प्रतिशत टिकट अल्पसंख्यक समुदाय को दिए हैं। ये 8 मुस्लिम प्रत्याशी हैं:

  • वार्ड 19: शहनवाज अंसारी
  • वार्ड 109: जाकिर खान कायमखानी
  • वार्ड 113: फरीदुद्दीन (जैकी)
  • वार्ड 117: शब्बो जहां
  • वार्ड 128: माजिद पठान
  • वार्ड 136: मिजाना मिर्जा
  • वार्ड 137: रहीस मंसूरी
  • वार्ड 146: अफसाना

भाजपा का यह कदम मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में समीकरण साधने की कोशिश माना जा रहा है।

कुछ वार्डों (जैसे 68, 79, 85, 102 और 132) के नाम अभी विचाराधीन रखे गए हैं। सूची जारी होने के बाद जयपुर की सियासी गलियों में चर्चा तेज हो गई है। अब कांग्रेस और अन्य दलों की सूची का भी इंतजार है। चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और प्रत्याशी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।

Loading Viewer...

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर