Explore

Search

August 21, 2026 2:04 pm

नगर निगम चुनावों को लेकर वैश्य समाज का सम्मेलन 23 अगस्त को, मेयर पद को लेकर होगी मंत्रणा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 

नगर निगम चुनाव लडने वाले वैश्य उम्मीदवारों को किया आमन्त्रित

जयपुर। अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की नगर निगम चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को अजमेर रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक प्रथम महापौर व पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता पूर्व मेयर निर्मल नाहटा, उपमहापौर पुनीत कर्नावट की उपस्थिति मे आयोजित की गई

वैश्य फेडरेशन के राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता, महामन्त्री गोपाल गुप्ता ने बताया कि 23 अगस्त को सायं खण्डेलवाल वैश्य महासभा भवन शास्त्री नगर मे नगर-निगम के चुनाव लडने इच्छुक वैश्य उम्मीदवारो का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमे 1994 से 2025 तक गठित 6 नगर निगम के पूर्व-वर्तमान पार्षदों व चुनाव लडे़ पार्षद प्रत्याशीयों तथा पूर्व-वर्तमान वैश्य विधायक एवं राजनैतिक पार्टियों के वैश्य पदाधिकारियों को विशेषरूप से आमन्त्रित किया जा रहा है।
फेडरेशन के प्रदेश वरिष्ट कार्यकारी अध्यक्ष रमेश तुंगावाला तथा युवा महामन्त्री केदार गुप्ता विष्णु जायसवाल ने बताया कि जयपुर वैश्य समाज का गढ है तथा व्यापक सामाजिक-व्यापारिक संबधो के कारण सभी वर्गो से वैश्य सौहार्द पूर्ण संबध रखता है।
अतः सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में से कम-से-कम 35-40 सीट वैश्य उम्मीदवारों को दी जाए तथा राजनैतिक पार्टियां सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर अन्य वर्ग के लोगों को टिकट नहीं दे अन्यथा सामान्य वर्ग के ब्राम्हण-राजपूत -वैश्य के विरोध का सामना करना पडेगा।
संचालन समिति की बैठक मे गिर्राज खण्डेलवाल, सोहनलाल ताम्बी, अशोक पांड्या, अशोक गर्ग, नीता खेतान, सुनीता मावर, अरविन्द मैठी, राजेन्द्र अग्रवाल, अक्षत खण्डेलवाल ,राजेश आकड, अनिल बम्ब ,कमलकिशोर गुप्ता, वीर कुमार जैन ,सीए शंकर अग्रवाल व सुधीर जैन उपस्थित रहे।

 

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर