Explore

Search

August 17, 2026 7:17 pm

सफलता की कहानी-2, ग्रामीण सेवा शिविर में गुरमेल कौर को मिला मंगला पशु बीमा योजना का लाभ

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 59 जीबी में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में पशु धारक गुरमेल कौर पत्नी निर्मल सिंह सहित दो अन्य लाभार्थियों के पशुओं का बीमा कर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पॉलिसी वितरित की गई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण परिवारों के लिये राहत बन रही है। पॉलिसी प्राप्त कर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर