जयपुर। जे के लोन अस्पताल जयपुर के सभागार मे इग्नु बीएससी नर्सिग व एम. एस.सी नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा “इफेक्टिव कम्युनिकेशन विद हॉस्पिटलाइज्ड चाइल्ड” विषय पर कन्टिन्यू नर्सिंग एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका नीलम नावरिया ने बताया कि कार्यक्रम में नर्सिंग स्टुडेंट्स द्वारा प्रोजेक्टर एवम् रोल प्ले के माध्यम से प्रभावी ढंग से सम्बंधित विषय प्रस्तुत किये गये। जिसे सभागार में उपस्थित सभी सीनियर नर्सिंग अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अस्पताल अधीक्षक डा. आर०एन०सेहरा ,विशिष्ट अतिथि नर्सिंग अधीक्षक नीलम नावरिया तथा अध्यक्षता इग्नु की प्रोग्राम इन्चार्ज समता सोनी ,कार्यवाहक प्रधानाचार्य GCON रमेश जांगिड़ ने की।

“कन्टिन्यू नर्सिंग एजुकेशन” कार्यक्रम नर्सिंग अधीक्षक नीलम नावरिया के अधीक्षक पद संभालने के बाद पहली बार आयोजित किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य इन सर्विस नर्सिंग ऑफिसर्स को नर्सिंग की नविनतम शिक्षा से अपडेट रखना है जिसका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों व परिजनों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक यादव, प्रमोद कुमार खेडिया पीडियाट्रिक नर्सिंग के मार्गदर्शन मे आयोजित हुआ। इस दौरान कई वरिष्ट नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।







