ग्राम पंचायत बोखला पाल में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीण हुए राज्य एवं केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित
डूंगरपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
इसी क्रम मंगलवार को पंचायत समिति पाल देवल की ग्राम पंचायत बोखला पाल में उपखंड अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार पाल देवल जियाउर्रहमान एवं तहसीदार डूंगरपुर कमलेश मीणा की उपस्थिति में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत बोखला पाल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभव के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया ।
शिविर में राजस्व विभाग के अंतर्गत 2 प्रकरण का आपसी सहमति से बटवारा, 72 प्रकरणों का नामांतरण, 15 प्रकरणों का नाम शुद्धिकरण, 4 प्रकरण में का राजस्व रिकॉर्ड में रास्ता दर्ज एवं 7 प्रकरणों का गैर खातेदारी से खातेदारी में दर्ज कर निस्तारण किया गया। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 5 पट्टे जारी किए गए 5 शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी की गई, 2 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की आवास द्वितीय किस्त एवं 2 लाभार्थियों को तृतीय किस्त जारी कर लाभान्वित किया गया । शिविर में 2 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह प्रमाण पत्र जारी कर हाथों हाथ लाभान्वित किया गया।
पशुपालन विभाग के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को मंगला पशु बीमा योजना में बीमा पॉलिसी वितरित की गई, विद्युत विभाग के अंतर्गत 6 प्रकरण का निस्तारण किया गया, कृषि विभाग में 7 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गई
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को पालनहार, 6 लाभार्थियों की वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति जारी कर लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर शिविर मे ग्राम पंचायत प्रशासक राजकुमार डोडा, तहसीलदार पाल देवल जिया उर्रहमान, तहसीलदार डूंगरपुर कमलेश मीणा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार गमेती सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
’पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत नोकना में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित’
इसी क्रम मंगलवार को पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत नोकना में उपखंड अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार देवल ऋचा डामोर उपस्थिति में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत नोकना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभव के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया ।
शिविर में राजस्व के अंतर्गत 9 प्रकरणों का नाम शुद्धिकरण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग 5 सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृति, कृषि विभाग में 1 फार्म पोंड की स्वीकृति राशि वितरित, पशुपालन विभाग के अंतर्गत 10 पशुपालकों को मंगला पशु बीमा पॉलिसी वितरण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 5 लाभार्थियों को पेंशन की स्वीकृति देकर हाथोंहाथ लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर शिविर में नायब तहसीलदार ऋचा डामोर अतिरिक्त विकास अधिकारी भरत कलाल कनिष्ठ सहायक उज्ज्वल पड्या एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।








