Explore

Search

July 22, 2026 1:28 am

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

चित्तौड़गढ़। शासन सचिव, वित्त (राजस्व) एवं कर विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के परिपत्र क्रमांक प.2(2) वित्त/कर/2024, दिनांक 28 अप्रैल 2026 के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए कृषि, आवासीय एवं वाणिज्यिक श्रेणी की भूमियों की बाजार दरें निर्धारित किए जाने के संबंध में मंगलवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला परिषद स्थित डी.आर.डी.ए. सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक अशोक नवलखा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूमि की वर्तमान बाजार स्थिति, विकास गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं, शहरी विस्तार, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संभावनाओं सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बाजार दरों का निर्धारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं व्यावहारिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार दरों का निर्धारण ऐसा हो जिससे वास्तविक बाजार मूल्य का समुचित प्रतिबिंब मिले तथा आमजन, कृषकों, निवेशकों एवं अन्य हितधारकों के हितों का संतुलन बना रहे।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित बाजार दरों के निर्धारण में प्रत्येक क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, वर्तमान विकास, भूमि उपयोग, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्थानीय परिस्थितियों का गहन अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों की स्थानीय परिस्थितियों, विकास कार्यों एवं आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। समिति द्वारा प्राप्त सुझावों एवं विभागीय प्रतिवेदनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, ताकि वर्ष 2026-27 के लिए बाजार दरों का निर्धारण यथार्थपरक एवं जनहितकारी तरीके से किया जा सके।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जिला स्तरीय समिति के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर