Explore

Search

July 12, 2026 11:38 pm

“महात्मा बाब ” की शहादत दिवस पर रक्त शिविर का किया आयोजन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। स्थानीय आध्यात्मिक सभा, जयपुर की ओर से ‘महात्मा बाब’ के 176वें शहादत दिवस पर उनकी याद में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सभा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  स्थानीय आध्यात्मिक सभा के सचिव अनुज अनंत ने बताया कि महात्मा बाब के आदर्शों—सेवा, त्याग और मानवता की भावना को चरितार्थ करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया था।
अनंत ने कहा की, “महात्मा बाब” की शहादत हमें सदैव प्रेरित करती है कि हम समाज की सेवा में लगें। रक्तदान सर्वोत्तम दान है, क्योंकि यह किसी की जान बचाता है। इस अवसर पर  उनके आदर्शों पर आधारित संक्षिप्त चर्चा भी की गई।
गौरतलब है कि दिव्यात्मा बाब का जन्म ईरान के शीराज शहर में 20 अक्टूबर 1819 में हुआ था। जिन्हे 9 जुलाई 1850 को मात्र 31 वर्ष की उम्र में शहीद कर दिया गया।आज, बाब की समाधि हाइफा, इज़राइल में कार्मल पर्वत पर स्थित है, जो बहाईयों के लिए एक पवित्र स्थल है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर