Explore

Search

September 12, 2026 12:36 am

राजस्थान नर्सेस एसोसिएशन ने की हरित क्रांति की शुरुआत, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सवाई माधोपुर, 8 जुलाई 2026। राजस्थान नर्सेस एसोसिएशन द्वारा आज सवाई माधोपुर चिकित्सालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ हरित क्रांति की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ टीएनआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया नर्सेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र शर्मा ने राजस्थान नर्सेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा के जन्मदिवस के अवसर पर किया।

इस अवसर पर राजस्थान नर्सेस एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक बलराम चतुर्वेदी, जयपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप निमरोत तथा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोज दुब्बी ने राजस्थान के सभी 41 जिलों में “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ अपने परिवार के नाम” अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोज दुब्बी ने बताया कि आज राजस्थान के लगभग 60 हजार सरकारी कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि वे अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ अथवा किसी भी पारिवारिक अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के सभी 41 जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पौधारोपण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरित राजस्थान अभियान को आगे बढ़ाते हुए नर्सिंग समुदाय ने पूरे प्रदेश में लगभग 2,500 पौधे लगाकर राजस्थान को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा के जन्मदिवस पर सभी जिला अध्यक्षों ने भी शपथ ली कि वे हरित क्रांति को जन-जन का अभियान बनाते हुए राजस्थान को हरा-भरा और निरोगी बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर बालकिशन शर्मा, योगेश बीजल, बहादुर फौजदार, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश ब्याढवाल, जावेद नकवी, अशफाक नकवी, आफाक नकवी, सुमन, सुनीता, सुमन लोटासरा, रिंकू बेनीवाल, के.के. गुप्ता, संतोष बेनीवाल, आशीष, पवन, सियाराम, सत्यनारायण, घनश्याम, फूल सिंह सहित सैकड़ों नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया तथा राजस्थान को निरोगी एवं हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर