Explore

Search

June 26, 2026 5:05 pm

हांगकांग में राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर का गठन,पूरन एल जेसवानी बने पहले अध्यक्ष

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर । राजस्थान फाउंडेशन की तरफ से हांगकांग में प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान से जोड़ने के लिए राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर का गठन किया गया है। इस चैप्टर का अध्यक्ष पूरन एल. जेसवानी जो मूल रुप से अजमेर राजस्थान के निवासी है उन्हें पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान फाउंडेशन की तरफ से इस पहल से हांगकांग में प्रवासी राजस्थानी लोगों और राजस्थान सरकार के बीच सहयोग, निवेश तथा विकास के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

आपको बता दे कि पूरन एल जेसवानी भगवंती ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के चेयरमैन है । साथ ही उन्होंने चाइना ट्रेड फ़ोरम एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2015 में की थी । इसकी स्थापना उद्देश्य “मेक इन इंडिया” को बढ़ावा देने और व्यापार, निवेश, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक गतिविधियों के ज़रिए भारत-चीन के बीच व्यावसायिक और सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए की गई है।
पूरन एल जेसवानी ने बताया कि यह कपंनी चीन, भारत, UAE, ओमान और सऊदी अरब में B2B व्यापार, सीमा-पार निवेश, जॉइंट वेंचर, मर्जर, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी की सुविधा देते हैं। हमारी सेवाएँ रियल एस्टेट, सोलर एनर्जी, नई ऊर्जा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग स्टेशन और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में फैली हैं।

इसके अलावा पूरन एल जेसवानी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है । उन्होंने बताया कि भगवंती ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ और चाइना ट्रेड फ़ोरम एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के तहत हर साल चीन में 3-4 बड़े इवेंट आयोजित करते है । जिससे ओल्ड एज होम और अनाथालयों में ज़रूरतमंदों की मदद की जा सके, और भारत में अलग-अलग NGO को ज़रूरी चीज़ें भेजी जा सकें। इसमें अनाथालयों, ओल्ड एज होम और बेघर लोगों से नियमित रूप से मिलना भी शामिल है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर