Explore

Search

June 15, 2026 2:24 am

रात्रिकालीन शेखपुरा प्रीमियर लीग-11 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 15 जून को

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

करौली। पिछले लगभग 15 दिनों से चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट शेखपुरा प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सोमवार 15 जून को खेला जाएगा।आयोजन कमेटी के सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 जून को खेला जाना था,लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका।

कमेटी ने फाइनल मुकाबले के लिए एक दिन रिजर्व रखा था।फाइनल के अवसर पर पूर्वी राजस्थान के कई कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। जिनमें रामू मास्टर और कुलदीप मगर प्रमुख हैं।

गृह मंत्रालय में कार्यरत डॉ. पिंटू कुमार से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51,000 और उपविजेता को 31,000 और शील्ड के साथ उपहार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि इनाम की राशि समाजसेवी और भामाशाह संजय शेखपुरा द्वारा दी जाएगी। आम बस्ती शेखपुरा की आम जानता द्वारा समस्त क्रिकेट प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर