Explore

Search

May 11, 2026 10:26 pm

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने मनाई फ्लोरेंस नाइटिंगेल जयंती पूर्व संध्या

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रदेश में नर्सिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अलग नर्सिंग निदेशालय बनाने की मांग की।

राजस्थान नर्सिंग काउंसिल स्थित मिस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर सोमवार शाम राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माला अर्पित की। प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर पुष्पांजलि दी गई और नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मनोज दुब्बी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम एवं जयपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप निम्रोट के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्सिंग सेवा की प्रतीक हैं और उनके आदर्शों पर चलते हुए राजस्थान की नर्सिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाना होगा।

नर्सिंग निदेशालय की मांग

एसोसिएशन ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार से अलग से नर्सिंग निदेशालय (Separate Nursing Directorate) स्थापित करने की मांग दोहराई। पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान में नर्सों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके प्रशासनिक व व्यावसायिक मुद्दों के समाधान के लिए एक स्वतंत्र निदेशालय अत्यंत जरूरी है। इससे नर्सिंग सेवा की गुणवत्ता बढ़ेगी और नर्सों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।

कार्यक्रम में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी व नर्सिंग कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर