इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार रात (19 मार्च स्थानीय समय) यरुशलम में विदेशी मीडिया के लिए एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह युद्ध शुरू होने के बाद उनकी पहली इन-पर्सन प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, जहां उन्होंने मौत की अफवाहों को सीधे खारिज किया और ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ में मिली बड़ी सफलताओं का दावा किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही नेतन्याहू ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सबसे पहले, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं… और आप सभी इसके गवाह हैं!” यह बयान उन अफवाहों पर करारा जवाब था, जो ईरानी मिसाइल हमलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है या वे गंभीर रूप से घायल हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ईरानी हमलों में नेतन्याहू का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन नेतन्याहू ने लाइव आकर इन सबको झूठा साबित कर दिया। उन्होंने कहा, “अब जब मैंने इस फेक न्यूज का खंडन कर दिया है, तो मैं आपको ऑपरेशन रोअरिंग लायन पर अपडेट देना चाहता हूं।”
ईरान की परमाणु और मिसाइल ताकत तबाह: नेतन्याहू का बड़ा दावा
नेतन्याहू ने दावा किया कि युद्ध शुरू हुए 20 दिनों में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों ने ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। मुख्य पॉइंट्स:
- यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) की क्षमता खत्म: ईरान अब यूरेनियम को हथियार-ग्रेड स्तर तक संवर्धित नहीं कर सकता।
- बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन उत्पादन तबाह: ईरान का मिसाइल और ड्रोन arsenal “मैसिवली डिग्रेडेड” हो चुका है और इसे पूरी तरह नष्ट किया जाएगा।
- परमाणु हथियार बनाने की कोशिश फेल: अगर ईरान के पास न्यूक्लियर वारहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइलें होतीं, तो वह पूरी दुनिया को ब्लैकमेल कर सकता था, लेकिन अब यह खतरा खत्म हो चुका है।
नेतन्याहू ने कहा, “हम जीत रहे हैं और ईरान तबाह हो रहा है। ईरान की ‘डेथ कल्ट’ (मौत की पूजा करने वाली व्यवस्था) अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकती। होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की उनकी कोशिश फेल हो गई है। इजरायल अमेरिका के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खोलने में मदद कर रहा है।”
होर्मुज स्ट्रेट पर ब्लैकमेल फेल
नेतन्याहू ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेहरान “डेथ कल्ट” दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट (जो वैश्विक तेल सप्लाई का 20% से ज्यादा हिस्सा हैंडल करता है) को बंद करने की धमकी को बेअसर बताया। “ईरान ने इस रूट को बंद करने की कोशिश की, लेकिन यह काम नहीं आएगा। इजरायल और अमेरिका मिलकर इसे खोल रहे हैं।”
ट्रंप की तारीफ और रेजिम चेंज का संकेत
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “ट्रंप की लीडरशिप में अमेरिका और इजरायल ईरान में अभूतपूर्व ताकत और संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।” उन्होंने ईरानी लोगों को “आजादी” हासिल करने का मौका देने की बात कही और कहा कि ऑपरेशन का उद्देश्य आयतुल्लाह रेजिम के अस्तित्वगत खतरों को खत्म करना है, जो 47 साल से अमेरिका, इजरायल और ईरान के अपने लोगों के खिलाफ जंग लड़ रहा है।
नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल ने अमेरिका को युद्ध में “घसीटा” नहीं है और युद्ध खत्म होने का कोई फिक्स्ड शेड्यूल नहीं है। उन्होंने कहा, “हम ईरान के नेतृत्व में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। ईरानी जनता को आजादी का मौका मिल सकता है।”
ईरान में लीडरशिप का संकट
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोहम्मद खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर भी मारे जा चुके हैं। नेतन्याहू ने कहा कि तेहरान में “टोटल कैओस” है और रेजिम कमजोर हो रहा है।






