Explore

Search

March 11, 2026 3:54 pm

सभी नर्सेज साथियों को मेरा क्रांतिकारी अभिवादन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ट्रोमा अग्निकांड प्रकरण में हमारे 4 निर्दोष नर्सेज साथियों को गलत तरीके से निलंबित कर दिया, जिसके विरोध में दिनांक 28/02/2026 से सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर में 2 घंटे गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन बड़े जोर शोर से चल रहा तथा उसी क्रम में पिछले 2 दिन से SMS मेडिकल कॉलेज से सम्बन्ध हॉस्पिटल में नर्सेज साथियों ने 2 घंटे विरोध प्रदर्शन कर एकता का परिचय दिया है,। और आज महिला दिवस पर आज हमारी महिला टीम ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथियो विरोध की आग पूरे राजस्थान में फ़ैल चूकि है, सरकार के द्वारा बार बार आंदोलन को समाप्त करने के लिए मेसेज आ रहे है लेकिन जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती अपना आंदोलन लगातार जारी रहेगा। अबकी बार राजस्थान की नर्सेज अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए आर -पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। राजस्थान के समस्त जिलों के नर्सेज साथियो से अनुरोध है की अपने अपने जिलों में विरोध दर्ज करवाये।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर