Explore

Search

February 23, 2026 1:30 pm

वांटेड ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया, मेक्सिको में जगह-जगह हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

मैक्सिको में बड़ा धमाका! दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड्स में शुमार ‘एल मेंचो’ (नाम: नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस) की मौत हो गई है। मैक्सिकन डिफेंस मिनिस्ट्री ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि रविवार (22 फरवरी 2026) को जलिस्को राज्य के टापालपा इलाके में सैन्य अभियान के दौरान उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हवाई मार्ग से मेक्सिको सिटी ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

यह ऑपरेशन जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के खिलाफ था, जिसके सरगना एल मेंचो थे। CJNG मेक्सिको का सबसे ताकतवर और हिंसक ड्रग कार्टेल माना जाता है, जो अमेरिका में फेंटानिल, कोकीन और अन्य ड्रग्स की तस्करी का बड़ा स्रोत रहा है। एल मेंचो पर अमेरिका ने 1.5 करोड़ डॉलर (15 मिलियन) का इनाम रखा हुआ था। वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे और पिछले एक दशक से CJNG को मिलिट्री-स्टाइल ताकत के साथ चला रहे थे।

मौत की खबर फैलते ही CJNG के सदस्यों ने बदला लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। जलिस्को, गुआनाजुआतो, मिचोआकन, नायरिट, तमाउलिपास समेत कई राज्यों में सड़कों पर वाहनों में आग लगाई गई, हाईवे ब्लॉक किए गए, बसें-ट्रक जला दिए गए। ग्वाडलहारा शहर में लोग डर से घरों में कैद हो गए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद कर दिया गया। कई जगहों पर गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए (जिनमें 7 नेशनल गार्ड के जवान शामिल हैं)। जलिस्को के गवर्नर ने ‘कोड रेड’ अलर्ट जारी किया और लोगों से घर में रहने की अपील की। स्कूल बंद कर दिए गए।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने अभी पूरी तरह आधिकारिक पुष्टि से परहेज किया है और कहा है कि सुरक्षा कैबिनेट पूरी जानकारी देगी। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है और ट्रंप प्रशासन के दबाव में मेक्सिको की इस कार्रवाई को सराहा है। U.S. इंटेलिजेंस की मदद से यह ऑपरेशन हुआ बताया जा रहा है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर