Explore

Search

February 9, 2026 8:01 pm

प्रधानमंत्री की ‘ऑरेंज इकॉनमी’ परिकल्पना को बूस्ट: IICT ने सफलतापूर्वक आयोजित किया पहला IEPL, युवाओं में AVGC टैलेंट को नई उड़ान

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

मुंबई: मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ (IICT) ने 8 फरवरी 2026 को IICT ई-स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग (IEPL) के पहले संस्करण का शानदार आयोजन किया। यह इवेंट एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर पर बढ़ते फोकस को रेखांकित करता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ऑरेंज इकॉनमी’ (क्रिएटिव इकॉनमी) की परिकल्पना का प्रमुख स्तंभ माना जा रहा है

IEPL: गेमिंग की दुनिया में युवाओं का उत्साहापूर्ण प्रवेश कॉलेज स्तर पर आयोजित इस लीग में Valorant और BGMI जैसे लोकप्रिय गेम्स पर आधारित LAN फाइनल्स हुए, जिनमें देशभर के छात्रों ने हिस्सा लिया। IICT के CEO डॉ. विश्वास देओस्कर ने कहा, “यह IEPL का पहला सीजन है, जिसमें प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन रही। हम AVGC-XR क्षेत्र में युवाओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” आयोजन में KRAFTON जैसे ग्लोबल गेमिंग पार्टनर ने भी सहयोग किया, जिससे प्राइज पूल और उत्साह दोगुना हो गया

बजट 2026: AVGC को ₹250 करोड़ का तोहफा हाल ही में पेश हुए केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने AVGC सेक्टर के लिए ₹250 करोड़ के आवंटन की घोषणा की। इस फंड से IICT को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसका लक्ष्य 2030 तक 20 लाख प्रोफेशनल्स तैयार करना है, जो भारत को ग्लोबल क्रिएटिव हब बनाएंगे।

ऑरेंज इकॉनमी: कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर का संगम प्रधानमंत्री मोदी ने हालिया WAVES समिट में कहा था कि भारत ‘ऑरेंज इकॉनमी’ के युग में प्रवेश कर रहा है, जहां कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर नई आर्थिक शक्ति बनेंगे। IEPL जैसे इवेंट्स इसी विजन को साकार कर रहे हैं, जो छात्रों को गेमिंग, VFX और XR जैसे क्षेत्रों में स्किल्ड बनाकर रोजगार के नए द्वार खोल रहे हैं। IICT, जो IIT/IIM की तर्ज पर स्थापित है, AVGC-XR कोर्सेस के जरिए युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी बना रहा है

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर