Explore

Search

February 7, 2026 6:25 am

राजस्थान जयपुर की PM2.5 स्तर बढ़ा भिवाड़ी में AQI 330 तक जा पहुंचा, जानें वायु प्रदूषण का हाल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 

Jaipur AQI Update
 राजधानी जयपुर में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी। शहर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच दर्ज की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जयपुर का औसत  करीब 194 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में AQI को 76 बताया गया है, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों और समय के अंतर के कारण AQI में यह अंतर देखा जा सकता है।

PM2.5 का स्तर WHO मानकों से ज्यादा, मानसरोवर सबसे प्रदूषित

शहर में PM2.5 का स्तर 75 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। यह मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन की निर्धारित सीमा से करीब पांच गुना अधिक बताई जा रही है। PM2.5 के अधिक स्तर से सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। जयपुर के मानसरोवर जैसे क्षेत्रों में AQI करीब 196 दर्ज किया गया, जिससे ये इलाके शहर के अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हो गए हैं। यहां रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

भिवाड़ी में 330 तक पहुंचा एक्यूआई गंगानगर और दौसा में भी खराब

जयपुर के आसपास के शहरों में भी हवा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। भिवाड़ी में AQI 330 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब से खतरनाक श्रेणी में आता है। चूरू और श्रीगंगानगर में AQI 240 रहा, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। वहीं दौसा में AQI 142 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ता शहरीकरण, औद्योगिक गतिविधियां और वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा जयपुर में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर