Explore

Search

February 21, 2026 5:51 pm

जयपुर: सांगानेर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए खास परिचर्चा – स्वास्थ्य और संविधान पर हुई गहन चर्चा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सांगानेर में स्वास्थ्य एवं संविधान पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराकर सशक्त बनाना था।परिचर्चा में डॉ. रोहन तांबी ने अस्थमा रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस बीमारी से पहले की समस्याओं और बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। वरिष्ठ नागरिक डॉ. राजेंद्र कुमार ने महिलाओं को संविधान के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भीम सिंह कासनिया रहे, जिन्होंने अपने विचारों से उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। संस्था की अध्यक्ष सुशीला सारस्वत ने बताया कि सोसाइटी समय-समय पर ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करती रहती है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। मैसेज मारवाड़ पूजा शर्मा और मीनाक्षी जैन बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। परिचर्चा में संस्था की जिला अध्यक्ष अंशु गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जोया खान, जिला संयोजक सरिता मीना, रेनू श्रीवास्तव, ज्योति हथियानी और सुनीता गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: शिवली के बैरी सवाई गांव के पास अनियंत्रित वैन तालाब में गिरी, दंपति, बेटी और 2 साल के नाती की मौत; ग्रामीणों ने खुले शीशों से 6 लोगों को बचाया

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर