सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रहीं सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ फैशन का लेवल भी हाई कर दिया है। गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आने के बाद अब उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट को वियर किया है। आइवरी कलर के अनारकली कुर्ते में प्रेग्नेंसी ग्लो चमक बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा।
डिजाइनर सूट में इंप्रेसिव दिख रहा लुक

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर ब्यूटीफुल पिक्स शेयर की है। जिसमे वो डिजाइन राहुल मिश्रा के क्रिएशन को कैरी किया है। इंडियन आउटफिट में सोनम कपूर का ग्रेसफुल लुक आइडियल दिख रहा है। जिसे देखकर प्रेग्नेंट लेडीज जरूर इंस्पायर हो सकती है।
खास है अनारकली कुर्ता
आइवरी शेड के अनारकली कुर्ते को धोती स्टाइल बॉटम वियर के साथ पेयर किया गया है। जिस पर गोल्डन धागों से काम है। वहीं कंधे पर रखे दुपट्टे में गोल्डन कढ़ाई का काम सूट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा है।
महारानी नेकलेस ने बढ़ा दी शान
इस सिंपल से कुर्ते की शान महारानी नेकलेस ने बढ़ा दी है। गोल्डन थ्रेड की एंब्रायडरी के साथ मैच कर रहे नेकलेस की डिजाइन पूरी तरह से रीगल लुक दे रही थी। वहीं हाथों में कड़ा और कानों झुमका लुक को कॉम्पलिमेंट करने के लिए काफी दिख रहा था।
स्लीक लुक के साथ प्रेग्नेंसी ग्लो ने बढ़ा दी खूबसूरती
स्लीक चोटी और साथ में ग्लॉसी न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट कोहल आईज और चेहरे पर नेचुरल प्रेग्नेंसी ग्लो सोनम कपूर की खूबसूरती बढ़ा रहा है। इससे पहले भी सोनम ने अपने गॉर्जियस लुक की फोटोज शेयर की है। जिसमे वो हाई नेक ओवरसाइज टॉप के साथ ब्लैक मिड लेंथ स्कर्ट को पहनकर रेडी हैं। वहीं साथ में लांग ग्रे ओवरकोट और व्हाइट पम्प्स लुक को एस्थेटिक बना रहा।






