Explore

Search

December 23, 2025 10:19 am

जयपुर के मानसरोवर में सनसनी: बाइक सवार युवक को लगी गोली, अस्पताल में पता चला; पुलिस जांच शुरू

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर के मानसरोवर इलाके में बाइक पर जा रहे एक युवक को अचानक गोली लगी गई। जबकि युवक को गोली लगने का पता ही नही चला। शरीर और कंधे में दर्द होने पर एसएमएस अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने युवक को कंधे में गोली धंसने की जानकारी दी। मानसरोवर थाना पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

बाइक पर जाते वक्त लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम दो दोस्त बाइक पर जा रहे थे,तभी एक दोस्त के लगी गोली। गोली किसने मारी,उसका पता नहीं चला।घटना के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की ओर से दूर से मारी गई गोली लोकेंद्र सिंह के कंधे में लगी। पहले तो गोली लगने पर युवक को पता ही नहीं चला। बाद में शरीर में दर्द हुआ ,तो दोनों दोस्त अस्पताल गए। तब पता चला कि कंधे के पास गोली फंस गई है। इसके बाद युवक लोकेंद्र सिंह को SMS अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मानसरोवर थानाप्रभारी लाखन खटाना ने SMS अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया है। मानसरोवर पुलिस अब गोली चलाने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद युवक को एसएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने युवक के पर्चा बयान के आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर