Explore

Search

March 7, 2026 12:16 pm

पहली बार देखने को मिला इकोनॉमी में ये बड़ा बदलाव…….’दुनिया में आने वाली है मंदी…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की बढ़ती आशंका निवेशकों के लिए चिंता पैदा कर रही है और सबके मन में यह सवाल भी चल रहा है क्या दुनिया में मंदी आने वाली है? अमेरिका की इकॉनमी में पहली तिमाही में 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. ये तीन साल में पहली बार है जब गिरावट आई है.

इसके पीछे का कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को बताया जा रहा है.कॉमर्स डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस के अनुसार, पिछली तिमाही में जीडीपी में 0.3 प्रतिशत की सालाना गिरावट आई. वहीं चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था 2.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी था.

जानें फिटनेस रूटीन……’बस इस एक एक्सरसाइज से महिला ने घटाया 67 किलो वजन…..

ट्रंप का टैरिफ

ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए अमेरिकी कंपनियों ने भारी आयात किया है. पिछले साल की चौथी तिमाही में आयात में 1.9 फीसदी की गिरावट आई थी और इस साल की पहली तिमाही में यह 41.3 फीसदी तक बढ़ गया. लेकिन इसपर भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन ने अर्थव्यवस्था की लचीलेपन पर विश्वास दिखाया है और कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है.

फ्यूचर आउटपुट इंडेक्स

फ्यूचर आउटपुट इंडेक्स अक्टूबर 2022 के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गया है और नवंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुने जाने के बाद से 4.5 अंक गिर गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री आउटपुट कीमतों का एक गेज मार्च 2023 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. अप्रैल में इनपुट कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन पिछले दो साल की तुलना में औसतन काफी अधिक स्तर पर रहीं. इस बीच, दिसंबर के बाद पहली बार नए ऑर्डर कम हुए और निर्यात ऑर्डर में 2.8 अंकों की गिरावट आई. यह मार्च 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी, जो वैश्विक विनिर्माण गतिविधि में मंदी के अनुरूप है.

एक्सपोर्ट में 1.8 फीसदी की तेजी

बता दें ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए अमेरिकी कंपनियों ने भारी आयात किया है. पिछले साल की चौथी तिमाही में आयात में 1.9 फीसदी की गिरावट आई थी और इस साल की पहली तिमाही में यह 41.3 फीसदी तक बढ़ गया. इस दौरान एक्सपोर्ट में 1.8 फीसदी की तेजी आई है.

क्या है मंदी?

आपको आसान शब्दों में बताए तो मंदी वो स्थिति है जब किसी देश की अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ जाती है. इसे तकनीकी रूप से तब माना जाता है जब देश की जीडीपी लगातार दो तिमाही तक घटता है. इसका मतलब है कि कारखानों में सामान कम बन रहा है, दुकानों में ब्रिकी कम हो रही है और लोग कम खर्च कर रहे हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर