Explore

Search

July 8, 2026 2:40 pm

JDA: जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर जोन-04 में सिद्धार्थ नगर सी ब्लॉक में रोड़ सीमा को कराया कब्जा-अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर, 25 मार्च। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-04 में सिद्धार्थ नगर सी ब्लॉक में रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस श्री कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सिद्धार्थ नगर सी ब्लॉक, विनायक बिल्डकॉम, प्लॉट नं. 304, 308 के बाहर रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर बाउण्ड्रीवाल बनाकर, टाईलें, गार्डन व गेट लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था जिससे स्थानीय लोगो आमजन को रास्तें को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-04 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जयपुर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर