‘कौन कहता है कि आसमान में सुरख हो नहीं सकता… एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों…’, दुष्यंत कुमार की ये लाइनें बेहद ही मोटिवेशनल हैं, जो कि आलिया भट्ट पर एक दम सटीक बैठती है। आलिया भट्ट का करियर और सफलता उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो नेपोटिज्म का राग अलापते हैं साथ ही वो लोग, जो ये कहते हैं कि शादी और मां बनने के बाद एक हीरोइन का करियर खत्म हो जाता है। आलिया ने इंडस्ट्री पर लगे इन ठप्पों को साइड लाइन कर खुद को स्क्रीन पर प्रूफ किया है।
आलिया भट्ट आज 32 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था। महज इतनी सी उम्र में वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। जब उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी तो नेपोटिज्म का आरोप खूब लगा था। लोगों ने महेश भट्ट की बेटी होने के नाते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था। लेकिन, एक्ट्रेस अपनी काबिलियत के दम पर स्क्रीन पर पहचान बनाई और नेपोटिज्म जैसे शब्द को अपनी मेहनत के आगे धूमिल कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने करियर के पीक पर शादी और मां बनकर उस कथन को भी गलत साबित कर दिया, जो कि एक मिथ था कि शादी और मां बनने के बाद एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता है। चलिए बताते हैं शादी और मां बनने के बाद आलिया ने कैसे स्क्रीन पर खुद को साबित किया।
गर्भवती महिलाओं के लिए कोकून हॉस्पिटल, जयपुर में बेबी शॉवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। उनकी और रणबीर कपूर की मुलाकात और नजदीकियां ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर बढ़ी थी। दोनों फिल्म की शूटिंग के बीच काफी वक्त बिताया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही इसकी रिलीज से पहले ही शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद भी आलिया ने फिल्मों में काम करना बंद नहीं किया था। सात फेरे लेने के बाद उनकी पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ रिलीज हुई थी, जो कि 5 अगस्त, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी। इसके लिए उन्हें पॉजिटिव रिव्यू मिले थे।
वहीं, आलिया भट्ट की शादी के बाद जो पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वो थी ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट 1’। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था और इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में रणबीर और आलिया की रियल लव केमिस्ट्री को भी महसूस किया गया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। स्क्रीन पर ये जोड़ी पहली बार इस फिल्म के जरिए नजर आई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए पहली हिट फिल्म दी थी और उस समय उन लोगों की जुबान पर ताले लगा दिए थे जब करियर के पीक पर उनकी शादी के फैसले को गलत बताया जा रहा था।
शादी के 3 महीने बाद अनाउंस की प्रेग्नेंसी
आलिया भट्ट करियर का पहला फेस तो सिंगल लाइफ वाला था, जिसमें उन्होंने स्टारडम हासिल किया। इसके बाद दूसरा फेज शादी के बाद का था, उस समय भी एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद खुद को साबित किया और अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। उनके करियर का तीसरा फेज प्रेग्नेंसी और बेटी राहा के जन्म के बाद शुरू हुआ। ये फेज उनके लिए काफी आसान नहीं था। क्योंकि काफी चैलेंजेस थे। एक फीमेल होने के नाते पहला चैलेंज प्रेग्नेंसी के बाद खुद की फिटनेस पहले जैसी पाना फिर, स्क्रीन पर वही आलिया को प्रेजेंट करना, जिसे लोगों ने पहले देखा था। वहीं, सबसे बड़ा चैलेंज खुद को साबित करके अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करते रहना। इंडस्ट्री में टिकना। क्योंकि आमतौर पर देखा गया है कि एक्ट्रेस शादी और बच्चे के बाद अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस नहीं कर पाती हैं, जिसकी वजह से इंडस्ट्री को छोड़ देती हैं लेकिन, आलिया ने खुद को प्रूफ किया और दोनों लाइफ को बैलेंस किया। इसके साथ ही स्क्रीन पर वही आलिया बनकर आईं, जिसे लोगों ने पहले पसंद किया था। बल्कि, उससे भी ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस के साथ आलिया ने वापसी की।
प्रेग्नेंसी के बाद इन फिल्मों में दिखी धमाकेदार परफॉर्मेंस
अगर बात की जाए आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बाद स्क्रीन पर वापसी की तो उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की थी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में थे। आलिया की फिटनेस को देखकर सभी शॉक्ड रह गए थे, जिसे देखकर लोगों का ये कहना था कि ये तो इसमें लग ही नहीं रहीं कि एक बेटी को हाल ही में जन्म दिया है। आलिया ने 6 नवंबर, 2022 को राहा को जन्म दिया था और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को 28 जुलाई, 2023 को रिलीज किया गया था। इसने दुनियाभर में 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। बेटी के जन्म के बाद ये उनकी कमबैक और पहली हिट फिल्म थी। डिलीवरी के 8 महीने में आलिया ने स्क्रीन पर एक धमाकेदार कमबैक किया था। यहां उन्होंने खुद को एक बार फिर से साबित किया कि मेहनत और लगन हो तो फिर चाहे शादी हो जाए या फिर मां बन जाओ आपको कोई हरा नहीं सकता है।
आलिया भट्ट ने दी एक्शन फिल्म
आलिया भट्ट यहीं नहीं रुकीं। 2023 में रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म करने के बाद एक्शन फिल्म में भी हाथ आजमाया। अब यहां सबसे बड़ा उनके आगे चैलेंज था स्टारडम बचाकर रखा साथ ही बेटी का भी ख्याल रखना। एक्ट्रेस राहा को घर छोड़कर ‘जिगरा’ की शूटिंग के लिए जातीं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और वर्क लाइफ को शानदार तरीके से हैंडल किया। आलिया जैसे ही मौका पातीं वो अपनी बेटी के पास चली जातीं। उन्होंने एक बार बताया था कि अगर वो शूट पर होती थीं तो रणबीर घर राहा का ख्याल रखते थे। वहीं, अगर रणबीर जाते थे तो आलिया राहा के लिए रुकती थीं। इस तरह से दोनों मिलकर लाइफ को बैलेंस किया। आलिया ने ‘जिगरा’ (2024) में एक्शन किया था। ये पहली बार था जब उनको इस तरह के रोल में देखा गया था। ये उनकी फीमेल ऑरिएंटेड फिल्म थी। मूवी भले ही हिट नहीं रही लेकिन, इसमें उन्हें उनके काम के दम पर काफी सराहा गया था।
हॉलीवुड फिल्म भी की साइन
वहीं, आलिया भट्ट ने शादी और प्रेग्नेंसी के बाद भी काम करना जारी रखा। जहां लोगों की सोच थी कि वो एक्टिंग छोड़ देंगी। लेकिन, एक्ट्रेस ने लोगों की सोच से परे अपना कद और भी बढ़ा लिया। उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ साइन की और अपने कमाल के प्रदर्शन के साथ फैंस का एक बार फिर से दिल जीत लिया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था।
बहरहाल, अगर आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वो ‘स्पाई’ में नजर आने वाली हैं। वहीं, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, उनकी रिलीज की फाइनल डेट का ऐलान नहीं किया गया। आलिया बड़ी ही समझदारी के साथ अपना स्टारडम बरकरार रखा है और पर्सनल लाइफ को भी बैलेंस कर रही हैं। एक्ट्रेस की सक्सेस उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो कहते हैं कि शादी और मां बनने के बाद करियर खत्म हो जाता है।
