बाड़मेर/सुरेन्द्र सिंह चांदेसरा
कमल सिंह राजपुरोहित पुत्र देवीसिंह राजपुरोहित राजगुरू KDR GROUP द्वारा गौ माता के लिए 25 बीघा जमीन खरीद कर बाड़मेर जिले के धनाऊ गांव में स्थित महादेव नंदी गौशाला दीनगढ़ धनाऊ को भूमि पूजन कर सुपुर्द की गई और राजपुरोहित काफी लंबे अरसे से गौ माता की सेवा के लिए हमेशा आगे रहते है साथ ही उनका कहना आज कलयुग में गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है हिन्दू सनातन संस्कृति में गौ माता का दर्जा सबसे उपर माना गया है और हम सबका ये नैतिक कर्तव्य बनता है कि गौ माता की सेवा करे और आज के समय में जो बेसहारा गौ माता व नंदी देवता घूम रहे है वो बहुत पीड़ा दायक है उसके लिए हम सभी को आगे आना चाहिए और जो भी उचित बने गौ माता की सेवा के लिए हमें व्यवस्था करनी चाहिए और खासकर युवा पीढी को गौ सेवा के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता है देश का भविष्य युवा है युवाओं का गौ सेवा गौ रक्षा के प्रति जागरुक होना बेहद आवश्य है
Author: Journalist Surendra Rajpurohit
Journalist, Writer, Social worker