Explore

Search

October 17, 2025 2:37 pm

7th Pay Commission: अब इन कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा……..’एक बार फिर DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

7th pay commission latest: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3% बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी बीते 1 जुलाई से लागू है। तमिलनाडु सरकार की घोषणा से 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनभोगी और परिवार पेंशनभोगियों को लाभ होने की उम्मीद है। इस वृद्धि के बाद तमिलनाडु सरकार को ₹1931 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक व्यय करना होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3% की ही बढ़ोतरी की है।

Health Tips: आज से ही अपना लें एक्सपर्ट्स के बताए ये खास टिप्स……..’बच्चों में बनी रहती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं……

केंद्र सरकार ने भी किया है ऐलान

इससे पहले केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की थी। यह एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी। इससे दिवाली से पहले एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों को लाभ होगा। इससे पहले मार्च में सरकार ने एक जनवरी, 2024 से डीए/डीआर को चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था। ताजा बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 9,448 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बता दें कि केंद्र सरकार के करीब 49.18 लाख कर्मचारी और 64.89 लाख पेंशनभोगी हैं।

कई राज्यों ने भी की है बढ़ोतरी

देश के अलग-अलग राज्यों ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे राज्य में अब महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50% हो जाएगा। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ एक अक्टूबर से मिलेगा। राज्य के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के समान डीए दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिसपर मुख्यमंत्री साय ने मुहर लगा दी है।

सिक्किम सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भी कर्मचारियों के भत्ते में इजाफा किया है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा जैसे राज्यों ने भी भत्ते में बढ़ोतरी की है।

DIVYA Reporter
Author: DIVYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर