Explore

Search

February 14, 2026 11:12 am

Delhi CM Oath Ceremony: AAP ने लगाई मुहर……..’21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना अगली सीएम बनने जा रही हैं। वह 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसी दिन उनका पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। पहले खबर आ रही थी कि आतिशी अकेले ही शपथ लेंगी और उनका मंत्रिमंडल बाद में तय किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर 21 सितंबर 2024 को आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाने की तिथि प्रस्तावित की थी। इस पर पार्टी ने भी अपनी सहमति जता दी है।

इन 2 चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

आतिशी की कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। फिलहाल कैबिनेट में 2 पद खाली हैं। इन्हें लेकर पार्टी में चर्चा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में किसी दलित चेहरे को शामिल किया जा सकता है। वहीं केजरीवाल के विश्वसनीय दिलीप पांडेय को भी आतिशी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। आगामी आतिशी मंत्रिमंडल को लेकर आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती का नाम काफी तेजी से आगे चल रहा है। भारती वर्तमान में मालवीय नगर विधानसभा से विधायक हैं। हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव में भी वो आम आदमी पार्टी की ओर से नई दिल्ली से प्रत्याशी थे।

Health Tips: इन 5 बातों से अभी पता लगाएं अपने दिल की सेहत का हाल……….’तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले……

कैसा रहा आतिशी का राजनीतिक सफर

आतिशी आतिशी दिल्ली विश्विद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही की बेटी हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री ने दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से पढ़ाई की थी। आतिशी ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री हासिल की। आप नेता आतिशी को एक स्कॉलरशिप भी मिली थी। आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। कुछ टाइम के बाद में वह भोपाल में गईं और एनजीओ के साथ में जुड़कर काम करने लगीं। आतिशी साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर