Explore

Search

February 7, 2026 3:30 pm

आयुष और प्रियांश की जोड़ी ने टी20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…….’20 ओवर में दिल्ली की टीम ने ठोक दिए 308 रन…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली प्रीमियर लीग में शनिवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान टी20 क्रिकेट के इतिहास के कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर बना दिया है। आयुष बदोनी के नेतृत्व वाली साउथ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 308 रन बनाए। साउथ की ओर से प्रियांश आर्या और कप्तान आयुष बदोनी ने शतकीय पारी खेली।

बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक ही ओवर में 6 छक्के लगाए हैं। प्रियांश आर्य और आयुष बदोनी के बीच 286 रनों की विशाल साझेदारी हुई, जोकि टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड है। इन दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने मिलकर 29 छक्के जड़े। साउथ दिल्ली ने पारी में कुल 31 छक्के लगाए, जोकि टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। बदोनी ने 19 छक्के लगाए और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

Workout Tips: रोजाना 20 मिनट की एक्सरसाइज और टोन हो गई बॉडी की हर मसल…..

प्रियांश आर्या ने 50 गेंद में 120 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान प्रियांश ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। बदोनी ने 55 गेंद में 19 छक्के की मदद से 165 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजी की शतकीय पारी की मदद से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 305 रन बनाए, जोकि टी20 इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर