Explore

Search

June 29, 2025 6:38 pm

आज हैरिटेज निगम मुख्यालय में जुटेंगे सफाईकर्मी, मंत्री भी पहुंचेंगे……’सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। राज्य भर के सफाई कर्मी सोमवार दोपहर बाद से काम पर लौट आएंगे। रविवार को स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सरकारी आवास पर हुई बैठक में भर्ती को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मांगों पर भी सहमति बन गई है। सोमवार को हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में दोपहर एक बजे सफाई कर्मचारियों की सभा होगी। इसमें स्वायत्त शासन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस सभा के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।

मंत्री आवास पर चली मंत्रणा

रविवार को मंत्री आवास पर हुई बैठक में विधायक कालीचरण सराफ, संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया सहित कई अन्य सफाई संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है की 24 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने और नियमों में संशोधन को लेकर राज्य भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे।

Fitness tips: रहेंगे बिल्कुल फिट और सेहतमंद…….’अपना लें ये 12 आदतें…….’

सफाई व्यवस्था को लाना होगा पटरी पर

राज्य में राजधानी जयपुर सहित अन्य निकायों में करीब 30 हजार सफाईकर्मी हड़ताल पर थे। राजधानी सहित अन्य शहरों में सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर