Gold Rate Today In India: आज मंगलवार 30 जुलाई को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले एक हफ्ते में 6,200 रुपये तक सस्ता हो गया है। हालांकि, आज इसमें बढ़ोतरी नजर आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,320 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 85,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है…
दिल्ली में सोने का भाव
30 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सच आया सामने……..’क्या तैमूर अली खान की नैनी को मिलती है 2.5 लाख रुपये फीस……’
मुंबई में आज सोने का भाव
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 69,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,460 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 69,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
चेन्नई | 64,140 | 69,970 |
कोलकाता | 63,410 | 69,170 |
गुरुग्राम | 63,560 | 69,320 |
लखनऊ | 63,560 | 69,140 |
बेंगलुरु | 63,410 | 68,990 |
जयपुर | 63,560 | 69,140 |
पटना | 63,460 | 69,220 |
भुवनेश्वर | 63,410 | 68,990 |
हैदराबाद | 63,410 | 68,990 |
सोमवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड
ज्वैलरी विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 950 रुपये की गिरावट के साथ 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना का भाव भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 70,700 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। शनिवार को यह 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव भी 4,500 रुपये औंधे मुंह लुढ़ककर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया
