Explore

Search

October 29, 2025 11:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Business Idea: जल्द बन जाएंगे करोड़पति, बंजर जमीन भी उगल रही है सोना………’जादुई फूलों की बढ़ी डिमांड……’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अगर बिजनेस के जरिए अपनी किस्तम के दरवाजे खोलना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसे जादुई बिजनेस भी कह सकते हैं। यानी इसमें घाटा लगने के चांस बेहद कम है। हम बात कर रहे हैं जादुई फूलों की खेती के बारे में। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड के किसान जादुई फूलों की खेती कर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। किसानों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे जादूई फूल यानी कैमोमाइल फूल (Chamomile Flower) के नाम से जाना जाता है। इन फूलों से आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाइयां बनाई जाती हैं। लिहाजा प्राइवेट कंपनियों में इन फूलों की बंपर डिमांड है।

कैमोमाइल (जादुई फूल) निकोटीन रहित होता है। यह पेट से जुड़ी बीमरियों के रामबाण है। इन फूलों का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जादुई फूलों की मांग आयुर्वेद कम्पनी में ज्यादा है। ऐसे में बहुत से लोग इस फूलों की खेती करने लगे हैं।

Big Boss Ott 3: 3 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार…….’बिग बॉस के घर में राशन के लिए मचेगा घमासान……

जादुई फूल का उत्पादन और कमाई

बंजर जमीन पर भी जादुई फूल की बंपर पैदावार होती है। इन फूलों की खेती से किसान अपनी आर्थिक सेहत दुरुस्त कर सकते हैं। एक एकड़ जमीन में 5 क्विंटल जादुई फूल उग आते हैं। वहीं एक हेक्टेयर में करीब 12 क्विंटल तक जादुई फूलों की पैदावार हो जाती है। इसकी लागत करीब 10,000-12,000 रुपये आती है। लागत से इसमें 5-6 गुना मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इसकी फसल 6 महीने में तैयार हो जाती है। यानी 6 महीने में किसान लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। कुछ सालों तक इन फूलों की खेती करने से जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं।

जादुई फूल के फायदे

इन फूलों को सुखाकर इसकी चाय भी बनाकर पी जाती है। इसकी चाय से अल्सर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। वहीं स्किन रोगों में भी कैमोमाइल काफी फायदेमंद है। यह जलन, अनिद्रा, घबराहट और चिड़चिड़ापन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके फूल का उपयोग मोच, घाव, चोट, रैसेज और पेट की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर