auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 25, 2025 3:57 pm

Salman Khan House Firing: 4 लाख की सुपारी, अंडरवर्ल्ड में नाम… Salman के घर फायरिंग के बदले शूटरों को क्या-क्या मिलने वाला था?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: ‘एक लाख रुपए एडवांस और बाकी तीन लाख काम होने के बाद। गोलियों की पूरी दो मैगजीन खाली कर दो। अंडरवर्ल्ड में ऐसा नाम हो जाएगा कि याद रखोगे…।’ चौंकिए मत, ये किसी फिल्म का डायलॉग नहीं है। किसी क्राइम थ्रिलर नॉवेल की कहानी भी नहीं है। ये वो खुलासे हैं, जो सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों से हुए हैं। ये वो हकीकत है, जिससे आज मायानगरी मुंबई हिली पड़ी है। मंगलवार को पुलिस ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल को मुंबई से करीब 95 किलोमीटर दूर गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इनसे हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188
काम होने के बाद मिलते 3 लाख रुपए

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों शूटर बिहार के रहने वाले हैं। मंगलवार को इंस्पेक्टर दया नायक की टीम ने इन्हें कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग के लिए उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सुपारी दी थी। दोनों को काम के बदले में 4 लाख रुपए मिलने थे। एक लाख रुपए एडवांस दे दिए गए थे, जबकि बाकी के तीन लाख काम होने के बाद मिलने वाले थे। सलमान खान के घर पर फायरिंग का मकसद उन्हें नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि केवल उनके मन में एक डर पैदा करना था।

Happy Ram Navami 2024: 56 भोग, सोने चांदी से निर्मित वस्त्र, 4 मिनट तक सूर्य तिलक… भव्य महल में ऐतिहासिक रामनवमी

अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दिलाएंगे नाम

एक और बड़े खुलासे के तहत दोनों शूटरों ने पुलिस को बताया कि अनमोल बिश्नोई ने उनसे कहा था कि सलमान खान के घर पर गोलियों की पूरी दो मैगजीन खाली कर देना। उसने कहा कि इस काम को अगर ठीक से कर दिया तो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ऐसा नाम दिला देंगे कि सोचा भी नहीं होगा। इसके अलावा इनाम अलग से दिया जाएगा। पुलिस पूछताछ में दोनों शूटरों ने इस बात का भी खुलासा किया कि बिश्नोई गैंग सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में सबक सिखाना चाहता है। गौरतलब है कि 2018 में सलमान खान को जोधपुर के पास मथानिया के बावड़ में काले हिरण के शिकार मामले में दोषी माना गया था। हालांकि, सलमान खान 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत लेकर बाहर आ गए थे।

अनमोल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर की तैयारी

सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। बताया जा रहा है कि इसके लिए मुंबई पुलिस जल्द ही कोर्ट जा सकती है। इसके अलावा अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की भी तैयारी है। सलमान खान के घर पर फायरिंग की पूरी साजिश अनमोल बिश्नोई ने ही रची थी। इस घटना के बाद कथित तौर पर उसने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली। बताया जा रहा है कि अनमोल बिश्नोई फिलहाल अमेरिका में रहकर लॉरेंस गैंग का काम संभाल रहा है।

‘गोली किसी को लगनी नहीं चाहिए’

मुंबई पुलिस की जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) लक्ष्मी गौतम ने बताया कि विक्की गुप्ता 10वीं तक पढ़ा हुआ है। वहीं, सागर केवल 8वीं पास है। पुलिस दोनों की क्राइम हिस्ट्री भी खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि विक्की और सागर ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने से पहले 3-4 बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। फायरिंग से ठीक पहले ये दोनों बांद्रा में ताज लैंड्स एंड के पास देखे गए थे। दोनों को इस बात की हिदायत दी गई थी कि गोली किसी को लगनी नहीं चाहिए। फायरिंग से पहले विक्की और सागर सुबह 4:15 बजे तक बैंटस्टैंड पर घूमत रहे और इसके बाद धीमी रफ्तार से बाइक चलाकर गैलेक्सी अपार्टमेंट तक पहुंचे। यहां दोनों ने करीब 4-5 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login