Explore

Search

October 15, 2025 3:17 pm

Rahul Gandhi big announcement: जाति जनगणना कराने के वादे के बाद Rahul Gandhi का एक और ऐलान, बोले-देश की संपत्तियों का नियंत्रण किसके पास, वेल्थ सर्वे से पता लगाएंगे

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राहुल गांधी ने जाति जनगणना के अलावा अब देश की संपत्तियों पर नियंत्रण जानने के लिए सर्वे कराने का ऐलान किया है। तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो वह यह पता लगाने के लिए वित्तीय एवं संस्थागत सर्वे कराएगी कि देश की अधिकतर संपत्तियों पर किसका नियंत्रण है। राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना के अलावा वेल्थ सर्वे भी कराया जाएगा। यह हमारा वादा है। उन्होंने कहा कि जितनी आबादी उतना हक का नारा, तभी हकीकत बनेगा जब जाति जनगणना देश में हो।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे पहले यह निर्धारण होना चाहिए कि किस जाति या समुदाय के लोग कितने हैं। यानी कितने लोग ओबीसी हैं, कितने एससी या एसटी या अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। इसके बाद यह पता लगाया जाएगा कि देश की संपत्तियों पर किसका कितना नियंत्रण है। यानी वेल्थ सर्वे। यह इसलिए कराया जाएगा ताकि सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों को उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक है। लेकिन नौकरियों में देखें वह कहां हैं। सच्चाई यह है कि इस 90 फीसदी आबादी के पास कोई हिस्सेदारी ही नहीं है। इनको इनका हक हम सत्ता में आने के बाद दिलाएंगे।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर